जशपुरनगर। पुरे प्रदेश भर में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे चलबो गोठान खोलबो पोल अभियान के तहत पार्टी के नेताओं द्वारा गोठान का निरीक्षण किया जा रहा है,
वहीं कांग्रेस सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं की नाकामयाबी को भाजपा के नेता इसे जन जन तक पहुंचाने में एड़ी चोटी लगा दी है। हालांकि प्रदेश की कांग्रेस सरकार इस योजना को महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक योजना बता कर अपनी पीठ जरूर थप थपा रही है, लेकिन इस योजना की जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। इस चलबो गोठान खोलबो पोल अभियान के तहत भाजपा नेताओं के द्वारा इस योजना अन्तर्गत गांव में निर्मित गोठनों का निरीक्षण कर इस गोठान की जमीनी हकीकत देखकर भाजपा के नेता प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधने में लगे हैं, गौरतलब है की व्यापक रूप से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुमार शौर्य प्रताप सिंह जूदेव जी जिले के पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के महादेवडांड मंडल के गोठान के निरीक्षण करने पर निरीक्षण के दौरान बदहाली देखकर कुमार शौर्य प्रताप सिंह जूदेव जी ने कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टचार का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा की कांग्रेस सरकार द्वारा इस योजना के तहत केंद्र सरकार की राशि का जमकर दुरुपयोग किया गया है, करोड़ों रुपए खर्च करने के बावजूद इसका लाभ आम लोगों को नहीं मिल पा रहा है, और कांग्रेस की सरकार पुरे प्रदेश भर में इसे महत्वकांक्षी योजना बता कर डंका बजा रही है, लेकिन यहां गोठान का दुर्दशा का आलम यह है की गोठान में न ही पशु हैं, न ही चारे पानी की व्यवस्था है, सभी जगह गोठान योजना कागजों में ही सिमट कर रह गई है, बल्कि इस योजना के तहत ग्राम पंचायत के सचिव सरपंच लाखों रुपए कर्ज में डूबे हुए हैं। महादेवडांड क्षेत्र के गोठान निरीक्षण के दौरान लिटिल जूदेव ने कांग्रेस सरकार की इस भ्रष्ट योजना में बने गोठान की बदहाली देखकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। जिसमे मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष कुमार शौर्य प्रताप सिंह जूदेव जी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री अमन शर्मा जी , सांसद प्रतिनिधि प्रतीक प्रकाश सिंह जी एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें