सुशासन शिविर में कृषि विभाग सक्रिय: किसानों को पंप, केसीसी कार्ड व बीज वितरण - LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

छिपाएंगे नही छापेंगे-आवाज से अंजाम तक

BREKING NEWS

आवश्यकता है

एलएसडी न्यूज में आपका स्वागत है, आपके आस पास के खबरों को साझा करने के लिए हमसे संपर्क करे 9926067366, 9399089869,

Ad

Ad

गुरुवार, 12 फ़रवरी 2026

सुशासन शिविर में कृषि विभाग सक्रिय: किसानों को पंप, केसीसी कार्ड व बीज वितरण

अंकिरा         विकासखंड फरसाबहार के ग्राम बोखी में जिला स्तरीय सुशासन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में डीडीसी देवप्रकाश भगत उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया और औपचारिक रूप से शिविर का शुभारंभ हुआ।शिविर में पूर्व मंडल अध्यक्ष कपिलेश्वर सिंह, बीडीसी बाबी यादव, सुशीला पैकरा, सुनीति भोय,जिला कलेक्टर रोहित व्यास, एसडीएम ओंकारेश्वर सिंह, जनपद सीईओ मिथिलेश पैंकरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि देवप्रकाश भगत ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से गांवों में सुशासन शिविर आयोजित कर रही है। उन्होंने कहा कि विष्णु देव साय सरकार का लक्ष्य है कि अंतिम व्यक्ति तक शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ पहुंचे और लोगों की समस्याओं का समाधान मौके पर ही अधिकारियों की उपस्थिति में किया जाए।
वहीं जिला कलेक्टर रोहित व्यास ने कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार के शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए और किसी भी पात्र व्यक्ति को योजनाओं से वंचित न रखा जाए। कलेक्टर ने विभिन्न शासकीय योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी भी उपस्थित ग्रामीणों को दी।
शिविर में कुल 136 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 7 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। समाज कल्याण विभाग की ओर से 1 ट्राइसाइकिल, 1 मोटर ट्राइसाइकिल तथा 6 छड़ी का वितरण दिव्यांग हितग्राहियों को किया गया।
आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में 4 हितग्राहियों को 1-1 लाख रुपये का मुद्रा लोन तथा 1 हितग्राही को 2 लाख रुपये का मुद्रा लोन प्रदान किया गया। इसके अलावा 2 स्व-सहायता समूहों को 3-3 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया, जिससे वे स्वरोजगार के माध्यम से अपनी आय बढ़ा सकें।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 5 हितग्राहियों को उनके नवनिर्मित पक्के मकानों की चाबी अतिथियों द्वारा सौंपकर गृह प्रवेश की शुभकामनाएं दी गईं। कृषि विभाग की ओर से 4 किसानों को शाकंभरी योजना अंतर्गत विद्युत पंप, 16 किसानों को केसीसी कार्ड, 16 किसानों को उड़द बीज तथा 4 किसानों को मक्का बीज का वितरण किया गया।
शिविर में उप संचालक कृषि एम.आर. भगत, अनुविभागीय कृषि अधिकारी राकेश कुमार, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी नंदे भगत सहित कृषि विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आरईएस), शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
ग्राम बोखी में आयोजित इस सुशासन शिविर से ग्रामीणों में उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में लोगों ने शासन की योजनाओं का लाभ उठाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किए। प्रशासन द्वारा इसे जनसुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोकप्रिय पोस्ट