20 घंटे में बदला ट्रांसफार्मर, सैकड़ों घरों में बहाल हुई बिजली - LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

छिपाएंगे नही छापेंगे-आवाज से अंजाम तक

BREKING NEWS

आवश्यकता है

एलएसडी न्यूज में आपका स्वागत है, आपके आस पास के खबरों को साझा करने के लिए हमसे संपर्क करे 9111361036

Ad

Ad

शनिवार, 9 अगस्त 2025

20 घंटे में बदला ट्रांसफार्मर, सैकड़ों घरों में बहाल हुई बिजली

अंकिरा — विकासखंड फरसाबहार के पूर्वी क्षेत्र के ग्राम समडमा स्थित जामडांड का ट्रांसफार्मर खराब होते ही 20 घंटे के भीतर नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया। शुक्रवार दोपहर ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना ग्रामीणों ने तपकरा मंडल अध्यक्ष दिलीप साहू को दी, जिसके बाद उन्होंने सीएम कैंप बगिया को जानकारी दी। तत्काल संज्ञान लेते हुए उसी शाम नया ट्रांसफार्मर गांव में पहुंचा दिया गया, लेकिन रात होने के कारण इसे नहीं लगाया जा सका।
Photo

शनिवार अल सुबह बिजली विभाग की टीम ने नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया, जिससे सैकड़ों घरों में बिजली बहाल हो गई। मंडल अध्यक्ष दिलीप साहू ने कहा कि क्षेत्र के किसी भी गांव में बिजली समस्या आने पर मुख्यमंत्री कैंप तुरंत सक्रिय हो जाता है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिजली, सड़क और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

ग्राम समडमा के ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

लोकप्रिय पोस्ट