जशपुर/अंकिरा : फरसाबहार ब्लॉक के ग्राम कोल्हेनझरिया के सेरमाटोली में शिवजी की मंदिर का भूमिपूजन, जनसंघ के जमाने के वरिष्ठ कार्यकर्ता स्व• बृजमोहन यादव के मूर्ति स्थापना का भूमिपूजन, माता लक्ष्मी जी की मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में रायगढ़ की लोकप्रिय सांसद श्रीमती गोमती साय,
.jpeg) |
| भाजपा |
भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री विष्णु देव साय ,भारतीय जनता युवा मोर्चा के ज़िलाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ,पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव भरत साय , सेवानिवृत्त जनपद सीईओ भजन साय , भाजपा मण्डल अध्यक्ष पंडरीपानी एवं तपकरा देवशरण साय , कपिलेश्वर सिंह , भाजयुमो जिला महामंत्री गोपाल कश्यप , तपकरा भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष राजेश फेंटा चौधरी शामिल हुए। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं एवं कोल्हेनझरिया के देवतुल्य जनता की उपस्थिति रही।
 |
| पंडाल |
भाजपा के रीति-नीति तथा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर 30 युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, सभी का भाजपा परिवार में भगवा गमछा पहनाकर स्वागत किया गया।
 |
| पूजा स्थल |