ग्राम पंचायत कोल्हेन झरिया की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी – सड़क निर्माण को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न - LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

छिपाएंगे नही छापेंगे-आवाज से अंजाम तक

BREKING NEWS

आवश्यकता है

एलएसडी न्यूज में आपका स्वागत है, आपके आस पास के खबरों को साझा करने के लिए हमसे संपर्क करे 9111361036

Well Come

Well Come

रविवार, 28 सितंबर 2025

ग्राम पंचायत कोल्हेन झरिया की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी – सड़क निर्माण को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

जशपुर/अंकिरा     ग्राम पंचायत कोल्हेन झरिया से फरसा टोली तक बनने वाली सड़क की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई है। करीब दो दशक से ग्रामीण इस सड़क की प्रतीक्षा कर रहे थे। जब प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनी, तब यह सपना साकार हुआ।
                           जश्न मनाते ग्रामीण 

सन 2005 से 2015 तक पूर्व जनपद पंचायत सदस्य हरदेव प्रसाद यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर इस मांग को लगातार प्रमुखता से रखा। इसके बाद 2015 से लेकर 2025 तक श्रीमती सुनीति भोय (भाजपा महिला मोर्चा की सक्रिय सदस्य, पूर्व जनपद सदस्य एवं वर्तमान में भाजपा जिला मंत्री) ने क्षेत्र के दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ मिलकर लगातार आवाज उठाई।
इस दौरान पूर्व सांसद एवं वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पूर्व लोकसभा सांसद एवं वर्तमान विधायक श्रीमती गोमती साय को कई बार ज्ञापन सौंपा गया। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास, बगिया स्थित सीएम कैंप कार्यालय, तथा विधायक निवास ग्राम मुंडा डीह तक पहुंचकर ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं बताई थीं।

आज जब इस सड़क की स्वीकृति और निर्माण की घोषणा हुई, तब ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने "विष्णुदेव साय जिंदाबाद, गोमती साय जिंदाबाद" के नारों के साथ पटाखे फोड़कर जश्न मनाया।

भाजपा जिला मंत्री श्रीमती सुनीति भोय ने मीडिया से कहा –
कोल्हेन झरिया से फरसा टोली तक सड़क निर्माण क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और विधायक श्रीमती गोमती साय के अमूल्य योगदान का परिणाम है।

इस जश्न कार्यक्रम में सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष कुंवर साय पैंकरा, कृष्ण गोपाल यादव, मनोज कुमार रात्रे, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सीताराम सिदार, केश्वर यादव, दुबराज पूरी, नंदलाल यादव, हंसराम यादव, युवा कार्यकर्ताओं में जयनंदन साय, बेदो साय, अजय सिदार, अशोक यादव, लखेश्वर भोय, मनमोहन साय, रवि चंद साय, दौलत चौहान, खेलुर चौहान सहित बड़ी संख्या में महिला मंडल और ग्रामीण शामिल हुए।

इस उपलब्धि के बाद क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है और लोग इसे बीस वर्षों की लंबी प्रतीक्षा का अंत मान रहे हैं।


लोकप्रिय पोस्ट