ब्रेकिंग न्यूज:--अब घर बैठे कर सकते है कोरोना की जांच, ICMR ने कोविड होम टेस्टिंग किट को दी मंजूरी, एडवाइजरी जारी , पढ़िए पूरी खबर - LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

छिपाएंगे नही छापेंगे-आवाज से अंजाम तक

BREKING NEWS

आवश्यकता है

एलएसडी न्यूज में आपका स्वागत है, आपके आस पास के खबरों को साझा करने के लिए हमसे संपर्क करे 9111361036

Ad

Ad

गुरुवार, 20 मई 2021

ब्रेकिंग न्यूज:--अब घर बैठे कर सकते है कोरोना की जांच, ICMR ने कोविड होम टेस्टिंग किट को दी मंजूरी, एडवाइजरी जारी , पढ़िए पूरी खबर


डेस्क रिपोर्ट:----
 
कोरोना संकट के बीच आईसीएमआर ने बड़ा फैसला किया है. ICMR की तरफ से कोविड-19 होम टेस्टिंग किट को मंजूरी दे दी है.

कोरोना संकट के बीच आईसीएमआर ने बड़ा फैसला किया है. ICMR की तरफ से कोविड-19 होम टेस्टिंग किट को मंजूरी दे दी है. इसमें रैपिड एंटीजन टेस्ट तकनीक इस्तेमाल होगी, जिसके लिए बुधवार को एडवाइजरी जारी की गई है. ICMR की तरफ से महाराष्ट्र की एक कंपनी माय लैब में बने किट को मंजूरी दी गई है. आईसीएमआर के मुताबिक जो लोग घर बैठे अपना कोरोना टेस्ट करना चाहते हैं वह सबसे पहले गूगल में जाकर इससे संबंधित मोबाइल ऐप डाउनलोड करेंगे. उसके बाद जैसा-जैसा किट पर दिया गया है उस हिसाब से वह करेंगे जिससे कि पता चल पाएगा कि व्यक्ति कोरोना संक्रमित है अथवा नहीं. इस तकनीक का इस्तेमाल भारत से पहले विदेशों में भी हो रहा है.




ICMR की सलाह कोरोना के लक्षण होने पर ही करें इस्तेमाल

 ICMR ने सलाह दी है कि इस किट का इस्तेमाल वही करें जिनमें कोरोना के लक्षण हैं या फिर वह ऐसे किसी शख्स के संपर्क में आए हैं जिनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. Mylab Discovery Solutions Ltd द्वारा बनाई गई इस किट का नाम CoviSelfTM (PathoCatch) COVID-19 OTC Antigen LF है.

बार-बार टेस्ट नहीं करने की सलाह दी गई है. टेस्ट करने के बाद स्ट्रिप पर आए रिजल्ट की फोटो खींचने की भी सलाह दी गई है. यह फोटो इसी फोन में सेव करें जिसमें टेस्ट किट से जुड़ा मोबाइल ऐप है. आगे यह भी सलाह दी गई है कि अगर किसी को कोरोना के लक्षण हैं, लेकिन वह इस टेस्ट किट से टेस्ट करने के बाद भी नेगेटिव आया है तो वह आरटी-पीसीआर टेस्ट जरूर करवाए. कहा गया है कि स्वैब, टेस्ट किट आदि सामान को किस तरह नष्ट करना है, उसके लिए किट बनाने वाले ने जो निर्देश जारी किए हैं, उनका सख्ती से पालन होना चाहिए.

लोकप्रिय पोस्ट