डेस्क रिपोर्ट:-- सात फेरे लेने के बाद दुल्हन ने एक ऐसा कदम उठाया की दूल्हे के साथ-साथ बाराती और घराती भी हैरान हो गए। जीं हां, दरअसल दुल्हन अग्नि के समक्ष सात फेरे लेने के बाद सारे गहने लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी। हैरान करने वाला मामला यूपी के प्रतापगढ़ के रानीगंज थाना इलाके के एक गांव का है।
लोगों को इस बात की जानकारी तब हुई जब शादी की बची हुई रस्में पूरा करने के लिए परिजनों ने दुल्हन को घर में खोजना शुरू किया। कहीं भी पता नहीं चलने पर लड़की और लड़के के पक्ष में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार लड़की की शादी फतनपुर इलाके के लड़के के साथ तय थी। तय समय के अनुसार शुक्रवार शाम बारात लड़की के घर पहुंची। दूल्हा और दुल्हन ने अग्नि के समक्ष सात जन्मों तक साथ रहने की कसमें खाईं।
शादी के बाद बाराती और दुल्हन के परिजनों, रिश्तेदारों की आंख जैसे ही थोड़ी सी झपकी, उसी बीच दुल्हन सारे गहने लेकर घर से फरार हो गयी।
बताया जा रहा है कि दुल्हन के फरार होने की सूचना पर दूल्हा भी परेशान हो उठा। दूल्हा और दुल्हन के पक्ष में घंटे तक पंचायत चली, जिसके बाद दूल्हा बिना दुल्हन के ही बारात लेकर बैरंग अपने घर लौट आया।
वहीं, सीओ
रानीगंज ने बताया कि ऐसी कोई शिकायत अभी थाने पर दोनों पक्षो के द्वारा नहीं की गई
है। इलाके में चर्चा के जरिये जानकारी मिली है। किसी भी पक्ष के द्वारा शिकायत
करने पर मामले में विधिक कार्यवाई की जाएगी।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें