![]() |
| पूजा करते हुए ग्रामीण |
अंकिरा। बारिश की कामना और क्षेत्र में सुख-समृद्धि की प्रार्थना को लेकर ग्राम अंकिरा में आज पारंपरिक रूप से इंद्र देव की पूजा-अर्चना का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में गांव के महिला एवं पुरुष बड़ी संख्या में शामिल हुए।
ग्रामीण परंपरा के अनुसार कोटैबिरा पहुंचकर वहां से जल लाया गया, जिसके बाद अंकिरा में इंद्र देव की विधि-विधान और श्रद्धा के साथ पूजा की जा रही है। पूजा के दौरान ग्रामीणों ने अच्छी बारिश, खेतों में हरियाली, अच्छी फसल और पूरे गांव की खुशहाली की कामना की।
इस दौरान गांव में आस्था और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला। बड़ी संख्या में ग्रामीण एकजुट होकर इंद्र देव से बारिश के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। ग्रामीणों का मानना है कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और हर वर्ष श्रद्धा एवं विश्वास के साथ इंद्र देव की पूजा की जाती है।

