अंकिरा में गूंजी भक्ति की गूंज, ओडिशा के गयकनपाली के प्रसिद्ध बैठकी भागवत ने बांधा ऐसा समां कि देर रात तक ओड़िया भजनों पर झूमता रहा पूरा गांव - LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

छिपाएंगे नही छापेंगे-आवाज से अंजाम तक

BREKING NEWS

आवश्यकता है

एलएसडी न्यूज में आपका स्वागत है, आपके आस पास के खबरों को साझा करने के लिए हमसे संपर्क करे 9111361036

Well Come

Well Come

शुक्रवार, 18 सितंबर 2026

अंकिरा में गूंजी भक्ति की गूंज, ओडिशा के गयकनपाली के प्रसिद्ध बैठकी भागवत ने बांधा ऐसा समां कि देर रात तक ओड़िया भजनों पर झूमता रहा पूरा गांव

अंकिरा, जशपुर/ युवा गणेश समिति अंकिरा की ओर से कल रात्रि एक शानदार धार्मिक एवं सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ओडिशा के गायकनपाली के प्रसिद्ध बैठकी भागवत कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से उपस्थित ग्रामीणों को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम में ओड़िया भजनों की शानदार प्रस्तुति ने माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया। जैसे-जैसे भजनों के सुर गूंजते गए, वैसे-वैसे ग्रामीणों का उत्साह बढ़ता गया। देर रात तक अंकिरा के ग्रामीण भक्ति संगीत में झूमते और कार्यक्रम का आनंद लेते नजर आए।
नव युवा गणेश समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ ओड़िया संस्कृति और लोकसंगीत की खूबसूरत झलक देखने को मिली।

 कलाकारों की प्रस्तुति ने ग्रामीणों का मन मोह लिया और पूरी रात उत्साह एवं भक्ति का माहौल बना रहा।
समिति के इस आयोजन ने अंकिरा में गणेश उत्सव की रौनक को और बढ़ा दिया।

लोकप्रिय पोस्ट