नई दिल्ली में 25 अक्टूबर को होगा सम्मान समारोह, सामाजिक एवं व्यावसायिक योगदान के लिए मिलेगा सम्मान
जशपुर। श्री विक्रमादित्य सिंह जूदेव को ‘ऑनर ऑफ अशोका अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित किए जाने की जानकारी के बाद श्री अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला कार्यकारी अध्यक्ष सागर सिंह ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
सागर सिंह ने कहा कि श्री विक्रमादित्य सिंह जूदेव को मिलने वाला यह सम्मान समाज के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने सम्मानित होने वाले श्री जूदेव के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
उपलब्ध सम्मान पोस्टर के अनुसार, बिजनेस मैनेजमेंट एवं सामाजिक कार्यों में योगदान के लिए श्री विक्रमादित्य सिंह जूदेव को यह सम्मान 25 अक्टूबर 2026, रविवार को नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर के गुलमोहर हॉल में प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होगा।
इस अवसर पर सागर सिंह ने कहा कि समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों का सम्मान नई पीढ़ी को सामाजिक कार्यों एवं सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करता है।