मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज रायपुर से जशपुर दौरा, बगिया पहुंचेंगे शाम 3:55 बजे - LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

छिपाएंगे नही छापेंगे-आवाज से अंजाम तक

BREKING NEWS

आवश्यकता है

एलएसडी न्यूज में आपका स्वागत है, आपके आस पास के खबरों को साझा करने के लिए हमसे संपर्क करे 9111361036

Ad

Ad

रविवार, 16 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज रायपुर से जशपुर दौरा, बगिया पहुंचेंगे शाम 3:55 बजे

अंकिरा/जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार, 16 अगस्त को रायपुर से जशपुर जिले के बगिया स्थित अपने गृह निवास के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 12:20 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और 12:30 बजे पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल पहुंचेंगे।


मुख्यमंत्री यहां केयर कैंसर इंस्टीट्यूट के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक वे रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में आयोजित उद्घाटन समारोह में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के बाद दोपहर 1:30 बजे वे रायपुर से वापस मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे और 1:40 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा पुलिस ग्राउंड स्थित हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। 2:35 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचने के बाद 2:40 बजे हेलीकॉप्टर से जशपुर जिले के बगिया के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर शाम 3:55 बजे ग्राम बगिया, विकासखंड कांसाबेल, जिला जशपुर स्थित हेलीपैड पहुंचेगा। इसके बाद वे शाम 4:00 बजे कार द्वारा अपने गृह निवास बगिया के लिए रवाना होंगे और 4:05 बजे गृह निवास पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री का कार्यक्रम बगिया में आरक्षित रहेगा।

मुख्यमंत्री के जशपुर आगमन को लेकर जिले में प्रशासनिक एवं सुरक्षा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उनके गृह क्षेत्र बगिया पहुंचने से क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है।

लोकप्रिय पोस्ट