संगठन का हर कार्यकर्ता वैचारिक क्रांति के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे तो होगा आत्मनिर्भर भारत का निर्माण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

छिपाएंगे नही छापेंगे-आवाज से अंजाम तक

BREKING NEWS

आवश्यकता है

एलएसडी न्यूज में आपका स्वागत है, आपके आस पास के खबरों को साझा करने के लिए हमसे संपर्क करे 9111361036

Ad

Ad

मंगलवार, 21 अक्टूबर 2025

संगठन का हर कार्यकर्ता वैचारिक क्रांति के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे तो होगा आत्मनिर्भर भारत का निर्माण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

                                  प्रदेश महामंत्री पवन साय ने दीप महापर्व पर दिया राष्ट्रवाद का संदेश
 
“वसुधैव कुटुंबकम्” की भावना से ओतप्रोत हों भाजपा के हर कार्यकर्ता

सीएम विष्णुदेव ने कार्यकर्ताओं के साथ किया स्नेह मिलन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
जशपुरनगर :-  दीपावली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृहग्राम बगिया में भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
         कार्यकर्ताओं को संबोधित करते मुख्यमंत्री 
कार्यक्रम का शुभारंभ भजन गायक मुनेश्वर के सुमधुर गायन से हुआ, जिन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी योजना और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यों की सराहना करते हुए वातावरण को उत्साह से भर दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने किया। मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, रायगढ़ जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार, पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री पवन साय ने कहा कि यह गौरव का क्षण है जब कुनकुरी विधानसभा से विधायक रहे विष्णुदेव साय को प्रदेश का नेतृत्व सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का परिश्रम ही संगठन की असली ताकत है और मुख्यमंत्री स्वयं अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान कर रहे हैं — यह गौरव की बात है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता राष्ट्रवाद और एकात्मवाद की भावना से कार्य करे। संगठन का लक्ष्य व्यक्तिगत सुख नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए होना चाहिए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि “कार्यकर्ताओं को वैचारिक क्रांति लाने की दिशा में कार्य करना चाहिए।” दीपावली के इस पावन पर्व पर सभी को विचार क्रांति का संकल्प लेना चाहिए।
मुख्यमंत्री साय ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी विचारधारा पर आधारित विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्वगुरु बनने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है, इसलिए जनता का विश्वास संगठन पर निरंतर बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “आत्मनिर्भर भारत का निर्माण तभी संभव है जब हर कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और उसे सक्षम व सशक्त बनाए।” उन्होंने बताया कि प्रदेश में विकास कार्यों की गति तेज हुई है — पिछले 22 महीनों में 2,116 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य स्वीकृत हुए हैं, जो क्षेत्र के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

उन्होंने कहा कि बस्तर से नक्सलवाद का खात्मा अब अंतिम चरण में है, जिसके लिए केंद्र सरकार और संगठन का सतत सहयोग प्राप्त हो रहा है। मुख्यमंत्री ने अंत में छत्तीसगढ़ और जशपुर जिले की सुख-समृद्धि की कामना की।कार्यकम में मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, उमेश यादव, दिलीप साहू, मुक्तेश्वर साय, सरोजनी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, ममता कश्यप, उपेंद्र यादव, मुनेश्वर केशर, अनूप बड़ाईक, मलिता बाई, ठाकुर पुरुषोत्तम सिंह, कपिलदेव साय, मनीष अग्रवाल, कपिलेश्वर सिंह समेत अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ स्नेह भोज कर उनका उत्साहवर्धन किया।


लोकप्रिय पोस्ट