हाथी के हमले से वृद्ध महिला की मौत, ग्रामीणों में दहशत - LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

छिपाएंगे नही छापेंगे-आवाज से अंजाम तक

BREKING NEWS

आवश्यकता है

एलएसडी न्यूज में आपका स्वागत है, आपके आस पास के खबरों को साझा करने के लिए हमसे संपर्क करे 9111361036

Ad

Ad

गुरुवार, 4 सितंबर 2025

हाथी के हमले से वृद्ध महिला की मौत, ग्रामीणों में दहशत

जशपुर/अंकिरा        वन परिक्षेत्र तपकरा के ओडिशा सीमा से लगे ग्राम सागजोर में बुधवार शाम हाथी के हमले में एक वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, शाम करीब साढ़े 8 बजे 60 वर्षीय चम्पा बड़ेक घर के बाहर अपने रिश्तेदार से फोन पर बात कर रही थीं। इसी दौरान अचानक हाथी वहां पहुंच गया। महिला ने घर के अंदर घुसने की कोशिश की, लेकिन हाथी ने दौड़कर उन्हें सूंड से पकड़ लिया और पटक दिया। महिला की चीख सुनकर पड़ोसी बाहर निकले तो देखा कि हाथी घर की ओर बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने शोर मचाकर उसे वहां से भगाया।

घटना की सूचना मिलते ही हाथी मित्र दल मौके पर पहुंचा और घायल चम्पा बड़ेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसाबहार ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से लगातार हाथियों की बढ़ती आवाजाही पर नियंत्रण और सुरक्षा के ठोस उपाय की मांग की है।
Comments

लोकप्रिय पोस्ट