अंकिरा/जशपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा, जशपुर के जिला अध्यक्ष राजकुमार विजय आदित्य सिंह जूदेव जी, श्रीमंत विक्रमादित्य सिंह जूदेव जी एवं कुंवर रानी जया सिंह जूदेव जी ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ निवास में भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष एवं माननीय श्री किरण सिंह देव जी से आत्मीय भेंट कर उनके स्वास्थ्य का कुशलक्षेम जाना
माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी वर्तमान में नई दिल्ली में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। माँ खूडिया रानी की असीम कृपा एवं आप सभी की शुभकामनाओं से उनके स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है, यह हम सभी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों के लिए अत्यंत हर्ष और संतोष का विषय है।
हम सभी माँ खूडिया रानी से प्रार्थना करते हैं कि वे माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी को शीघ्र पूर्ण स्वस्थता प्रदान करें और उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं ऊर्जा प्रदान करें, ताकि वे पुनः उसी उत्साह, समर्पण और दृढ़ता के साथ समाज एवं राष्ट्र सेवा में अपनी अग्रणी भूमिका निभाते रहें।