BREAKING NEWS- ऑपरेशन आघात का बड़ा असर: कुनकुरी-नारायणपुर में गांजा तस्करी पर जशपुर पुलिस की कड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार - LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

छिपाएंगे नही छापेंगे-आवाज से अंजाम तक

BREKING NEWS

आवश्यकता है

एलएसडी न्यूज में आपका स्वागत है, आपके आस पास के खबरों को साझा करने के लिए हमसे संपर्क करे 9111361036

Well Come

Well Come

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

BREAKING NEWS- ऑपरेशन आघात का बड़ा असर: कुनकुरी-नारायणपुर में गांजा तस्करी पर जशपुर पुलिस की कड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार

जशपुर। जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार और तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस का अभियान “ऑपरेशन आघात” लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत थाना कुनकुरी एवं थाना नारायणपुर क्षेत्र में पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए गांजा सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।


पुलिस की इस कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है

कुनकुरी और नारायणपुर पुलिस की अहम भूमिका
कार्रवाई शुभम तिवारी के पर्यवेक्षण में की गई। थाना कुनकुरी की टीम में निरीक्षक राकेश कुमार यादव, सहायक उप निरीक्षक नीता कुर्रे, ईश्वर प्रसाद वारले, पीएसआई नीलमणि निषाद, देविका मंडावी, आरक्षक मुर्शीद आलम एवं चंद्र शेखर बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


वहीं थाना नारायणपुर की कार्रवाई में निरीक्षक कोमल नेताम, सहायक उप निरीक्षक उमेश प्रभाकर, प्रधान आरक्षक पुरन पटेल, आरक्षक योगेश भगत, अविनाश खलखो, महिला आरक्षक अलमा खाखा, नगर सैनिक ओम प्रकाश एवं वीरेंद्र भगत का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


नशे के कारोबारियों पर जारी रहेगा शिकंजा
मामले में डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि जशपुर पुलिस द्वारा थाना कुनकुरी एवं नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित चार आरोपी तस्करों को पकड़ने में सफलता मिली है।


उन्होंने कहा कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार एवं तस्करी के विरुद्ध जशपुर पुलिस का अभियान “ऑपरेशन आघात” लगातार जारी रहेगा। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में अवैध नशे के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

लोकप्रिय पोस्ट