जशपुर ब्रेकिंग -नागलोक के युवा नेता गोपाल कश्यप ने केरसई से ठोकी बीडीसी चुनाव की दावेदारी, क्षेत्र में उत्साह की लहर! - LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

छिपाएंगे नही छापेंगे-आवाज से अंजाम तक

BREKING NEWS

आवश्यकता है

एलएसडी न्यूज में आपका स्वागत है, आपके आस पास के खबरों को साझा करने के लिए हमसे संपर्क करे 9926067366, 9399089869,

Ad

Ad

शुक्रवार, 31 जनवरी 2025

जशपुर ब्रेकिंग -नागलोक के युवा नेता गोपाल कश्यप ने केरसई से ठोकी बीडीसी चुनाव की दावेदारी, क्षेत्र में उत्साह की लहर!

जशपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला महामंत्री एवं लोकप्रिय युवा नेता गोपाल कश्यप ने केरसई से बीडीसी पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। उनके इस कदम से क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह और जोश का माहौल बन गया है। स्थानीय जनता, युवा वर्ग और समर्थकों में नई ऊर्जा दिखाई दे रही है।

जनता के बीच मजबूत पकड़, विकास को बनाया आधार

गोपाल कश्यप सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर काम करने वाले कर्मठ और संघर्षशील नेता हैं। 2015 में जनपद सदस्य के रूप में उनके कार्यकाल में केरसई और आसपास के इलाकों में उल्लेखनीय विकास कार्य हुए थे। यही वजह है कि आज भी जनता उन्हें एक सशक्त नेता के रूप में देखती है।

उन्होंने अपने नामांकन के दौरान कहा—

"मेरी प्राथमिकता सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, बल्कि केरसई के हर गांव तक विकास की किरण पहुंचाना है। युवाओं, महिलाओं, किसानों और हर वर्ग के लिए समर्पित रहूंगा।"

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में केरसई में विकास की नई इबारत

गोपाल कश्यप ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बीते एक साल में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों को गिनाया और बताया कि—

"मुख्यमंत्री जी हमारे अपने विधानसभा क्षेत्र से आते हैं, इसलिए विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रहेगी। केरसई का चहुंमुखी विकास मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी।"

विकास के प्रमुख कार्य:

✅ सड़क निर्माण: रायटोली, गोरियाघाट, मयूर टोली समेत कई इलाकों में पक्की सड़कों का निर्माण।

✅ धार्मिक स्थल जीर्णोद्धार: गढ़पहरी शिवधाम मंदिर, बजरंगबली मंदिरों का निर्माण।

✅ खेल और युवा विकास: केरसई में मिनी स्टेडियम, इंडोर हॉल और ओपन जिम की स्वीकृति।

✅ सामुदायिक विकास: महतारी सदन, पंचायत भवन और हाई मास्क लाइट की स्थापना।

जनता में जबरदस्त समर्थन, बुजुर्गों और युवाओं का आशीर्वाद

गोपाल कश्यप के नामांकन के बाद क्षेत्र के बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है—

"गोपाल कश्यप ही हमारे सच्चे जनप्रतिनिधि हैं, जिन्होंने हमेशा जनता के लिए संघर्ष किया है।"

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या केरसई में विकास की यह लहर जारी रहेगी और क्या जनता गोपाल कश्यप को अपना आशीर्वाद देकर एक नई जिम्मेदारी सौंपेगी!

File


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोकप्रिय पोस्ट