नागलोक क्षेत्र के युवा नेता सागर सिंह ने दी प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं और उन्हों ने कहा कि...... पढ़िए पूरी ख़बर - LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

छिपाएंगे नही छापेंगे-आवाज से अंजाम तक

BREKING NEWS

आवश्यकता है

एलएसडी न्यूज में आपका स्वागत है, आपके आस पास के खबरों को साझा करने के लिए हमसे संपर्क करे 9111361036

Ad

Ad

रविवार, 3 अप्रैल 2022

नागलोक क्षेत्र के युवा नेता सागर सिंह ने दी प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं और उन्हों ने कहा कि...... पढ़िए पूरी ख़बर

नागलोक क्षेत्र के  युवा नेता समाजसेवी ,भाजयुमो  तपकरा मंडल उपाध्यक्ष सागर सिंह ने समस्त जिलेवासियों तथा प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्र की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं।  युवा नेता सागर सिंह ने इस अवसर पर सभी नागरिकों के लिए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।

भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष सागर सिंह ने बताया कि 2 अप्रैल से हिन्दू नववर्ष, नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि प्रारंभ हो रही है, इस दिन बैसाखी, गुड़ी पड़वा और चेट्रीचंड का पर्व भी मनाया जाएगा।

चैत्र नवरात्रि का पर्व शक्ति की उपासना का पर्व है, जिसे सम्पूर्ण भारतवर्ष में बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है ! 

मां भगवती छत्तीसगढ़ में माता शीतला, दंतेश्वरी, महामाया, बम्लेश्वरी, कंकाली, गंगा मैया, बिलईमाता, चंद्रहासिनी देवी तथा अन्य कई स्वरूपों में विराजमान हैं।

सागर सिंह ने माता भगवती से प्रार्थना की है कि उनका आशीर्वाद समस्त प्रदेशवासियों पर बना रहे और छत्तीसगढ़ निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर हो।

लोकप्रिय पोस्ट