खबर लगातार:--कोरोना वायरस एक प्राणी है, लोगों की तरह उसे भी जीने का अधिकार है: उत्तराखंड के पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत...पढ़िए खबर, जानिए पूरा माजरा - LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

छिपाएंगे नही छापेंगे-आवाज से अंजाम तक

BREKING NEWS

आवश्यकता है

एलएसडी न्यूज में आपका स्वागत है, आपके आस पास के खबरों को साझा करने के लिए हमसे संपर्क करे 9926067366, 9399089869,

Ad

Ad

शनिवार, 15 मई 2021

खबर लगातार:--कोरोना वायरस एक प्राणी है, लोगों की तरह उसे भी जीने का अधिकार है: उत्तराखंड के पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत...पढ़िए खबर, जानिए पूरा माजरा


डेस्क रिपोर्ट:--- कोरोना वायरस (Coronavirus) संकट के बीच,उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra Singh Rawat) का अजीबो-गरीब बयान सामने आया है| भाजपा नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि,'' कोरोना वायरस एक जीव है, लोगों की तरह उसे भी जीने का अधिकार है|

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है| वीडियो में रावत कह रहे हैं कि कोरोना वायरस प्राणी है, उसे भी जीने का अधिकार है| इस बयान के बाद रावत सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी हुए|“ रावत ने कहा कि,''कोरोना वायरस भी एक प्राणी है। हम भी एक प्राणी हैं।वो ( कोरोना) भी जीना चाहता है। उसे ( कोरोना को ) भी जीने का अधिकार है। हम उसके पीछे लगे हुए हैं।”

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक इंटरव्यू में कहा,''कोरोना वायरस भी एक प्राणी है| हम भी एक प्राणी हैं| हम अपने को ज्यादा बुद्धिमान समझते हैं|  हम समझते हैं कि हम ही सबसे ज्यादा बुद्धिमान हैं, लेकिन वह प्राणी भी जीना चाहता है| उसको भी जीने का अधिकार है| हम उसके पीछे लगे हुए हैं| वह बचने के लिए रूप बदल रहा है| बहुरूपिया हो गया है|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोकप्रिय पोस्ट