खबर लगातार:-- छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग के 15 अधिकारी एवं कर्मचारी हुए सस्पेंड, जाने कोन और कहा के ये अधिकारी.... पढ़िए पूरी खबर - LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

छिपाएंगे नही छापेंगे-आवाज से अंजाम तक

BREKING NEWS

आवश्यकता है

एलएसडी न्यूज में आपका स्वागत है, आपके आस पास के खबरों को साझा करने के लिए हमसे संपर्क करे 9111361036

Ad

Ad

बुधवार, 12 मई 2021

खबर लगातार:-- छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग के 15 अधिकारी एवं कर्मचारी हुए सस्पेंड, जाने कोन और कहा के ये अधिकारी.... पढ़िए पूरी खबर



डेस्क रिपोर्ट:--
 ड्यूटी से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित 15 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को निलंबित किया गया है. बलरामपुर-रामानुजगंज पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने कोरोना महामारी में पुलिस बल की आवश्यकता को देखते हुए इन इन पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को 7 मई को शाम 5.30 बजे तक अनिवार्य रूप से रक्षित केंद्र बलरामपुर में आमद देने के लिए निर्देशित किया गया था, इसके बाद भी आमद नहीं देने पर कार्रवाई की गई. आदेश की अवहेलना करते हुए अपने कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उपेक्षा एवं अनुशासनहीनता प्रदर्शित कर निर्धारित समय अवधि में उपस्थित नहीं होने वाले कुल 15 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को निलंबित कर उनका मुख्यालय रक्षित केंद्र बलरामपुर निर्धारित किया गया है. निलंबित पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों में एक उप निरीक्षक, 13 आरक्षक और एक सहायक आरक्षक शामिल हैं.

इनमें उप निरीक्षक विवेक कुमार लकड़ा रक्षित केंद्र बलरामपुर, आरक्षक अनूप मंडल, मनीष सोनवानी, नवीन लकड़ा सभी रक्षित केंद्र बलरामपुर, आरक्षक बलराम राम, उमेश मिंज, थाना समरीपाठ, आरक्षक बासुकीनाथ गुप्ता चौकी गणेश मोड़, आरक्षक सागर राम थाना रामानुजगंज, आरक्षक दिलीप नेताम थाना रामानुजगंज, आरक्षक अशोक कुजूर चौकी डावरा, आरक्षक अन्वेष केरकेट्टा थाना रामानुजगंज, आरक्षक सुरेंद्र मरकाम चौकी डिंडो, आरक्षक चंदूलाल रवि, संतोष अगरिया और सहायक आरक्षक राजू खलखो कैंप सबाग थाना सामरीपाठ शामिल हैं.

लोकप्रिय पोस्ट