BREAKING NEWS-कुनकुरी में तिरंगे का विराट सम्मान, 5 हजार से अधिक लोगों ने थामा 1700 फीट लंबा तिरंगा; कौशल्या साय ने बच्चों के साथ थामा तिरंगा - LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

छिपाएंगे नही छापेंगे-आवाज से अंजाम तक

BREKING NEWS

आवश्यकता है

एलएसडी न्यूज में आपका स्वागत है, आपके आस पास के खबरों को साझा करने के लिए हमसे संपर्क करे 9111361036

Ad

Ad

मंगलवार, 11 अगस्त 2026

BREAKING NEWS-कुनकुरी में तिरंगे का विराट सम्मान, 5 हजार से अधिक लोगों ने थामा 1700 फीट लंबा तिरंगा; कौशल्या साय ने बच्चों के साथ थामा तिरंगा

कुनकुरी। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व मंगलवार को कुनकुरी नगर राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम के रंग में रंग गया। जय स्तंभ चौक से सिनेमा हॉल तक 1700 फीट लंबे विशाल तिरंगे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में 5 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं एवं नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। भारत माता के जयकारों, देशभक्ति गीतों और बैंड की धुन से पूरा नगर गूंज उठा।


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने स्कूली बच्चों और नगरवासियों के साथ तिरंगा यात्रा में कदम से कदम मिलाया और विशाल तिरंगे को थामकर नगर भ्रमण किया।


यात्रा के दौरान नगर के प्रमुख मार्गों पर देशभक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। हाथों में तिरंगा थामे हजारों विद्यार्थी अनुशासनबद्ध तरीके से मार्च पास्ट करते हुए आगे बढ़े। निर्मला स्कूल कुनकुरी के बैंड दल ने देशभक्ति की धुनों से यात्रा में जोश और उत्साह भर दिया।

हजारों विद्यार्थियों ने थामा तिरंगा

कुनकुरी के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं अपने शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। विद्यार्थियों ने पूरे अनुशासन के साथ मार्च पास्ट किया। 1700 फीट लंबे तिरंगे को बड़ी संख्या में लोगों ने अपने हाथों में थामकर नगर का भ्रमण किया।
यात्रा जिस मार्ग से गुजरी, वहां सड़क के दोनों ओर नागरिकों ने खड़े होकर तिरंगे का सम्मान किया और भारत माता की जय तथा वंदे मातरम् के नारों से वातावरण को देशभक्तिमय बना दिया।


खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री का दौरा रद्द
तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शामिल होने का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित था, लेकिन खराब मौसम के कारण उनका दौरा रद्द हो गया। इसके बाद मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने कार्यक्रम में सहभागिता की और विद्यार्थियों एवं नगरवासियों के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुईं।

बच्चों के मार्च पास्ट और बैंड की कौशल्या साय ने की सराहना

कौशल्या साय ने स्कूली विद्यार्थियों के मार्च पास्ट और निर्मला स्कूल के बैंड दल की विशेष सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों में दिखाई दे रही राष्ट्रभक्ति और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना देश के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और देश के प्रति समर्पण की भावना को सदैव बनाए रखने की अपील की।


उन्होंने कहा कि कुनकुरी में जिस उत्साह और उमंग के साथ बच्चों एवं नगरवासियों ने तिरंगा यात्रा में सहभागिता की, वह बेहद प्रेरणादायक है। हजारों बच्चों को 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ देशभक्ति के भाव से नगर में चलते देखना गर्व का विषय है। बच्चों का अनुशासनबद्ध मार्च पास्ट और बैंड की शानदार प्रस्तुति प्रशंसनीय रही।


जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की रही मौजूदगी
तिरंगा यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुशील साय, भरत सिंह, दीपक अंधारे, विजय आदित्य सिंह जूदेव, यश प्रताप सिंह जूदेव, पिंकी गुप्ता, अनीता सिंह, मलिता बाई, सुनील अग्रवाल, अमित अग्रवाल, राजकुमार गुप्ता, नितेश पारीक, दीपक हेडा, रंजीत सोनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।


कुनकुरी में निकली इस भव्य तिरंगा यात्रा ने एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। हजारों लोगों की सामूहिक भागीदारी और 1700 फीट लंबे तिरंगे ने स्वतंत्रता दिवस से पहले नगर को पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

लोकप्रिय पोस्ट