BREAKING NEWS- कुनकुरी–तपकरा मार्ग पर फिर बड़ा सड़क हादसा: 1 की मौके पर मौत, 2 की हालत गंभीर - LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

छिपाएंगे नही छापेंगे-आवाज से अंजाम तक

BREKING NEWS

आवश्यकता है

एलएसडी न्यूज में आपका स्वागत है, आपके आस पास के खबरों को साझा करने के लिए हमसे संपर्क करे 9111361036

Ad

Ad

शनिवार, 8 अगस्त 2026

BREAKING NEWS- कुनकुरी–तपकरा मार्ग पर फिर बड़ा सड़क हादसा: 1 की मौके पर मौत, 2 की हालत गंभीर

कुनकुरी/तपकरा। ओडिशा स्टेट हाईवे पर शनिवार को एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हो गया। हल्दीमुण्डा के पास कसजोरा नाला के समीप बाइक सवार तीन युवक दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।


प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, तीनों बाइक सवार सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़े मिले। राहगीरों की नजर पड़ने के बाद तत्काल 112 कुनकुरी और 112 तपकरा को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने जांच की तो एक युवक को मृत पाया, जबकि दो युवकों की सांसें चल रही थीं।


इसके बाद 112 की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों गंभीर घायलों को उपचार के लिए कुनकुरी लाया गया। एक घायल को होलीक्रॉस अस्पताल तथा दूसरे को शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
❓ हादसा कैसे हुआ, अभी स्पष्ट नहीं

फिलहाल मृतक और दोनों घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। हादसा बाइक सवारों के अनियंत्रित होकर स्वयं गिरने से हुआ या किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारी, यह भी अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। हादसे की वास्तविक वजह और मृतक व घायलों की पहचान जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

लोकप्रिय पोस्ट