NEET विवाद पर तपकरा भाजयुमो अध्यक्ष का हमला, बोले— छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करे कांग्रेस" - LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

छिपाएंगे नही छापेंगे-आवाज से अंजाम तक

BREKING NEWS

आवश्यकता है

एलएसडी न्यूज में आपका स्वागत है, आपके आस पास के खबरों को साझा करने के लिए हमसे संपर्क करे 9111361036

Ad

Ad

रविवार, 26 जुलाई 2026

NEET विवाद पर तपकरा भाजयुमो अध्यक्ष का हमला, बोले— छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करे कांग्रेस"

जशपुरनगर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस के विरोध पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) तपकरा मंडल अध्यक्ष आदेश जायसवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि

 भारतीय जनता पार्टी के लिए किसी भी पद से अधिक महत्वपूर्ण देश, युवा पीढ़ी और विद्यार्थियों का भविष्य है।
आदेश जायसवाल ने कहा कि यदि किसी विषय पर नैतिक जिम्मेदारी बनती है तो भाजपा उससे पीछे नहीं हटती। पार्टी हमेशा राष्ट्रहित, बच्चों के भविष्य और पारदर्शी व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार देश के युवाओं की भावनाओं का सम्मान करती है तथा पेपर लीक जैसी घटनाओं पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के लिए लगातार सुधार कर रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आदेश जायसवाल ने आरोप लगाया कि विपक्ष छात्रों के भविष्य को राजनीतिक मुद्दा बनाकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है, जबकि भाजपा चाहती है कि कानूनी प्रक्रिया निष्पक्ष तरीके से पूरी हो और किसी भी निर्दोष विद्यार्थी को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उठाए जा रहे निर्णायक कदमों से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के साथ न्याय सुनिश्चित होगा और भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगेगी।

लोकप्रिय पोस्ट