आकाशीय बिजली से मृतक के परिजन को मिला 4 लाख का मुआवजा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार - LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

छिपाएंगे नही छापेंगे-आवाज से अंजाम तक

BREKING NEWS

आवश्यकता है

एलएसडी न्यूज में आपका स्वागत है, आपके आस पास के खबरों को साझा करने के लिए हमसे संपर्क करे 9111361036

Ad

Ad

गुरुवार, 23 जुलाई 2026

आकाशीय बिजली से मृतक के परिजन को मिला 4 लाख का मुआवजा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार

जशपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर संचालित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए राहत का माध्यम बना है। आकाशीय बिजली गिरने से मृत व्यक्ति की पत्नी द्वारा प्रस्तुत आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने 4 लाख रुपये की मुआवजा सहायता राशि स्वीकृत कर उनके बैंक खाते में अंतरित कर दी।

जानकारी के अनुसार, ग्राम झरन (मसरिघाट), पोस्ट घुमरा, तहसील तपकरा, जिला जशपुर निवासी श्रीमती मुनिका बाई विश्वकर्मा के पति की आकाशीय बिजली गिरने से असामयिक मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद लंबे समय तक मुआवजा राशि नहीं मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में आवेदन देकर सहायता की मांग की।

आवेदन प्राप्त होते ही मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद प्रशासन ने प्रकरण का परीक्षण कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और पात्र हितग्राही के बैंक खाते में 4 लाख रुपये की सहायता राशि अंतरित कर दी।

आर्थिक सहायता मिलने के बाद श्रीमती मुनिका बाई विश्वकर्मा एवं उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में मिली सहायता से परिवार को बड़ा आर्थिक संबल मिला है और लंबे समय से लंबित समस्या का समाधान हो गया।


उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण का भरोसेमंद केंद्र बनकर उभरा है। यहां प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जा रही है,

 जिससे स्वास्थ्य, राजस्व, बिजली, पेयजल सहित अन्य जनहित से जुड़े मामलों में पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध राहत मिल रही है। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील कार्यप्रणाली से शासन के प्रति लोगों का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

लोकप्रिय पोस्ट