झारमुंडा की सीसी सड़क निर्माण पर बवाल, पॉलीथीन और वाइब्रेटर के इस्तेमाल नहीं होने का ग्रामीणों का दावा - LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

छिपाएंगे नही छापेंगे-आवाज से अंजाम तक

BREKING NEWS

आवश्यकता है

एलएसडी न्यूज में आपका स्वागत है, आपके आस पास के खबरों को साझा करने के लिए हमसे संपर्क करे 9111361036

Ad

Ad

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

झारमुंडा की सीसी सड़क निर्माण पर बवाल, पॉलीथीन और वाइब्रेटर के इस्तेमाल नहीं होने का ग्रामीणों का दावा

जशपुर। विकासखंड फरसाबहार के ग्राम झारमुंडा के चुडेलढाप में निर्माणाधीन सीसी सड़क कार्य को लेकर ग्रामीणों ने गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में निर्धारित तकनीकी मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। उनका कहना है कि सड़क निर्माण से पहले बिछाई जाने वाली पॉलीथीन शीट का उपयोग नहीं किया गया, सड़क की मोटाई भी मानकों के अनुरूप नहीं रखी गई और कंक्रीट को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक वाइब्रेटर मशीन का भी इस्तेमाल नहीं हुआ। ग्रामीणों के अनुसार लगभग 40 मीटर सड़क का निर्माण हो चुका है, जिससे भविष्य में सड़क की गुणवत्ता और टिकाऊपन को लेकर चिंता बढ़ गई है।

ग्रामीणों ने यह भी दावा किया कि निर्माण कार्य शुरू होने के दौरान संबंधित विभाग के इंजीनियर की मौजूदगी नहीं थी और बिना तकनीकी निगरानी के ही कार्य कराया गया। वहीं निर्माण स्थल पर लागत, स्वीकृति, कार्य अवधि, निर्माण एजेंसी और संबंधित विभाग की जानकारी देने वाला सूचना बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना बोर्ड नहीं होने से उन्हें यह तक पता नहीं चल पा रहा कि कार्य किस विभाग और किस एजेंसी द्वारा कराया जा रहा है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पूरे निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने, गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच करवाने और यदि अनियमितताएं पाई जाएं तो संबंधित एजेंसी एवं जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं इस मामले में संबंधित विभाग या निर्माण एजेंसी का पक्ष सामने आना शेष है।

लोकप्रिय पोस्ट