लवाकेरा में क्षत्रिय महासभा की ऐतिहासिक बैठक सम्पन्न — महाराणा प्रताप जयंती को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप देने की तैयारियां तेज
![]() |
| 01 |
जशपुर। लवाकेरा। श्री अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वाधान में लवाकेरा, अंकिरा एवं समडमा क्षेत्र के राजपूत समाज के युवाओं की एक गरिमामयी एवं महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
बैठक में आगामी 17 जून को आयोजित होने वाली वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती के भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई तथा कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप देने पर जोर दिया गया।
![]() |
| 02 |

