बिग ब्रेकिंग- जशपुर में 2 नाबालिग बहनें हुईं 4 लोगों की दरिंदगी का शिकार,अश्लीलता से शर्मसार करने वाली घटना आई सामने,पीड़ित नाबालिगों के नाना की करतूत से शर्मसार हुआ जशपुर,नाबालिग बच्चे चिल्लाते रहे, बाल खींचकर,उठाकर पटकते रहे,झाड़ने के नाम पर बनाया मुर्गा,सामूहिक रेप की कोशिश का झकझोर देने वाला मामला आया सामने,आरोपियों ने दरिंदगी का वीडियो भी बनाया,पुलिस ने लिया संज्ञान ,CWC व चाईल्ड लाईन की की पहल पर शुरु हुई कार्यवाही...? - LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

छिपाएंगे नही छापेंगे-आवाज से अंजाम तक

BREKING NEWS

आवश्यकता है

एलएसडी न्यूज में आपका स्वागत है, आपके आस पास के खबरों को साझा करने के लिए हमसे संपर्क करे 9111361036

Ad

Ad

रविवार, 12 जून 2022

बिग ब्रेकिंग- जशपुर में 2 नाबालिग बहनें हुईं 4 लोगों की दरिंदगी का शिकार,अश्लीलता से शर्मसार करने वाली घटना आई सामने,पीड़ित नाबालिगों के नाना की करतूत से शर्मसार हुआ जशपुर,नाबालिग बच्चे चिल्लाते रहे, बाल खींचकर,उठाकर पटकते रहे,झाड़ने के नाम पर बनाया मुर्गा,सामूहिक रेप की कोशिश का झकझोर देने वाला मामला आया सामने,आरोपियों ने दरिंदगी का वीडियो भी बनाया,पुलिस ने लिया संज्ञान ,CWC व चाईल्ड लाईन की की पहल पर शुरु हुई कार्यवाही...?

@Lsd News


जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।दो नाबालिग बहनों के साथ 4 लोगों ने मिलकर सामूहिक रेप की नाकाम कोशिश की है।आरोपियों ने दरिंदगी की सारी हदों को पार करते हुए उन्हें नोचा,खसोटा,मारा,पटका और इससे भी जब उनका मन नहीं भरा तो उन्हें मुर्गा बना दिया।आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।हांलाकि इस वीडियो की जानकारी मिलते ही जशपुर पुलिस ने इस संवेदनशील मुद्दे पर पुलिसिया कार्यवाही शुरु कर दी है।

जशपुर की एडिशनल एसपी प्रतिभा पांडेय से जब इस मामले में जानकारी ली गई तो उन्होंने इसकी पुष्टि करते हुए घटना का होना बताया।उन्होंने कहा कि यह बहुत ही संवेदनशील मामला है।बाल कल्याण समिति व चाईल्ड लाईन के साथ मिलकर महिला अधिकारी के माध्यम से पीड़िताओं का बयान कराया गया है और एफआईआर की कार्यवाही की जा रही है।

वहीं बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष श्रीमती निर्मला जांगड़े ने कहा कि यह पॉक्सो से जुड़ा मामला है जिसमें सीडब्ल्यूसी की टीम को संबंधित पीड़ितों के पास भेजा गया है कार्यवाही की जा रही है।यदि उनके परिजन आरोपी हैं और रिपोर्ट नहीं करते हैं तो चाईल्ड लाईन, पुलिस या सीडब्ल्यूसी स्वतः प्रार्थी बनेगी।

सोशल वीडियो में वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कोई आदमी लगभग 11 व 15 साल की दो नाबालिग बच्चियों की अंधाधुंध पिटाई कर रहा है उसके बाल पकड़कर घसीटता हुआ उन्हें प्रताड़ित कर रहा है।फिर एक नाबालिग लड़की अपने को समेटकर एक कुर्सी पर बैठी है जिसको वह दबोच रहा है।वह रो रही है,चीख रही है चिल्ला रही है।

उन्हें दो तीन युवक जबरदस्ती खींच रहे हैं,लड़के उसके कपड़े उतारने की कोशिश कर रहे हैं। बिलखती हुई लड़की पूरा जोर लगा कर बचने की कोशिश कर रही है तो युवक उसकी पिटाई कर रहे हैं। एक पुरुष ने अपनी पेंट पूरी खोल दी और लड़की को पकड़ने के लिए कह रहा है। कुर्सी से उठाकर उसे जमीन पर गिराया गया और अनाचार की नाकाम कोशिश की गई।

इसी की एक दूसरी क्लिपिंग में 10-11 साल की बच्ची भी साथ में दिखाई दे रही है। जो लड़की की बहन है। दोनों से मुर्गा बनने के लिए कहा गया। छोटी बच्ची को मुर्गा बनने के बाद पीट कर भगाया गया। बड़ी बच्ची को मुर्गा की पोजीशन लेते हुए आरोपी जशपुरिया बोली में लगातार पिटाई करते हुए लड़की से कह रहे हैं कि यहां तुम्हारा मां-बाप कोई नहीं है, जो कुछ भी हूं, मैं ही हूं। मैं जैसा कहता हूं,वैसा करो।

तुमको जहां रिपोर्ट करना है कर दो।बताया जा रहा है कि इनमें से एक व्यक्ति लड़की का रिश्तेदार नाना है।एक अन्य वीडियो क्लिप में दोनों लड़कियों को बाहर भगाते हुए भी दिख रहा है।इस पूरे घटना क्रम में 3 लोग दिखाई दे रहे हैं वहां वीडियो बनाने वाला नहीं दिख रहा।फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है।

जशपुर एएसपी श्रीमति प्रतिभा पांडेय ने बताया कि उक्त मामले में एफआईआर दर्ज की जा रही है,2 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है वहीं अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।


लोकप्रिय पोस्ट