Jashpur News : बाथरूम में नहा रही युवती से रेप, प्यार करने से किया इंकार तो हैवान बन गया युवक- - LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

छिपाएंगे नही छापेंगे-आवाज से अंजाम तक

BREKING NEWS

आवश्यकता है

एलएसडी न्यूज में आपका स्वागत है, आपके आस पास के खबरों को साझा करने के लिए हमसे संपर्क करे 9111361036

Ad

Ad

बुधवार, 14 जुलाई 2021

Jashpur News : बाथरूम में नहा रही युवती से रेप, प्यार करने से किया इंकार तो हैवान बन गया युवक-

जशपुर। घर के बाथरूम में नहा रही नाबालिग के साथ बाथरूम में घुसकर जबरन दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है ।मामला जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र का है।आरोपी का नाम यशवंत यादव बताया जा रहा है, जो नारायणपुर के चारभाटी का रहने वाला है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 


पीड़िता के द्वारा थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी कई दिनों से पीड़िता के पीछे पड़ा था और एकतरफा प्रणय प्रस्ताव रख रहा था लेकिन पीड़िता उसे इंकार करती रही। इसी क्रम में बीते 10 जुलाई को पीड़िता अपने घर के बाथरूम में नहा रही थी तभी दबे पांव आरोपी बाथरूम में पहुँच गया और पीड़िता को डरा धमकाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला ।

पीड़िता ने घरवालों को पूरी बात बताई और घरवालों ने नारायणपुर थाने में आकर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज करा दिया।आरोपी को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।



लोकप्रिय पोस्ट