जशपुर समाचार:--तीन घंटे में ही टीके खत्म, आज नहीं हो पाई वैक्सीनेशन, पढ़िए पुर्री खबर - LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

छिपाएंगे नही छापेंगे-आवाज से अंजाम तक

BREKING NEWS

आवश्यकता है

एलएसडी न्यूज में आपका स्वागत है, आपके आस पास के खबरों को साझा करने के लिए हमसे संपर्क करे 9111361036

Ad

Ad

मंगलवार, 20 जुलाई 2021

जशपुर समाचार:--तीन घंटे में ही टीके खत्म, आज नहीं हो पाई वैक्सीनेशन, पढ़िए पुर्री खबर

जिला अस्पताल के आयुष विंग टीकाकरण केन्द्र में सोमवार को वैक्सीनेशन शुरू होने के तीन घंटे बाद ही वैक्सीन खत्म हो गया। दोपहर 2 बजे तक जिले के सभी केन्द्रों में यही स्थिति बन गई।


टीका लगवाने के लिए पहुंचे सैकड़ों लोगों को बगैर टीका लगवाए ही वापस लौटना पड़ा। दिनभर में 1728 लोगों का वैक्सीनेशन हो पाया। आज जिला मुख्यालय के तीनों केन्द्र सहित जिले के लगभग सभी टीकाकरण केन्द्रों में वैक्सीनेशन बंद रहेगा। टीकाकरण के नोडल अधिकारी ने बताया कि अंतिम खेप में 8 हजार डोज प्राप्त हुए थे। इस डोज से दो दिन तक जिले के सभी केन्द्रों में वैक्सीनेशन किया गया। नई डोज के लिए डिमांड भेजी गई है। जबतक नई खेप नहीं आती है वैक्सीनेशन का काम बंद रहेगा। बताया जाता है कि राज्य से अभी अंबिकापुर ही वैक्सीन नहीं पहुंच पाई है। इसलिए इस बार फिर दो से तीन दिन टीकाकरण प्रभावित रह सकता है। इधर टीकाकरण केन्द्रों से बगैर टीका लगवाए लोगों के वापस लौटने से लोगों में असंतोष व्याप्त है। सोमवार को आयुष विंग टीकाकरण केन्द्र में टीका लगवाने के लिए करीब 200 लोग पंहुचे थे। पर यहां सिर्फ 60 डोज थे। सुबह 9 बजे से टीकाकरण शुरू हुआ जो 12 तक खत्म हो गया। ऐसी स्थिति में पहुंचे बाकी लोगों को बगैर टीका लगवाए लौटना पड़ा। लोग टीके की उपलब्धता को लेकर चिंतित हैं। क्योंकि कई ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने अभी तक टीके का पहला डोज भी नहीं लिया है। सोमवार को जिले भर में 45 प्लस के 676 और 18 प्लस के 1052 लोगों का टीकाकरण किया। इसमें से 1162 लोगों ने पहली डोज और 566 लोगों ने दूसरा डोज लगवाई।

लोकप्रिय पोस्ट