जशपुर ब्रेकिंग:- जशपुर में नरबली की सनसनी " मामले में सामने आया "सच" अजीबोगरीब हरकत से परेशान थे मोहल्लेवासी,दो साल के बच्चे को बैठाकर बैगा कर रहे थे तंत्र-मंत्र,पुलिस ने रायगढ़ क्षेत्र के 2 लोगों को किया गिरफ्तार और किया ये खुलासा - LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

छिपाएंगे नही छापेंगे-आवाज से अंजाम तक

BREKING NEWS

आवश्यकता है

एलएसडी न्यूज में आपका स्वागत है, आपके आस पास के खबरों को साझा करने के लिए हमसे संपर्क करे 9111361036

Ad

Ad

गुरुवार, 8 जुलाई 2021

जशपुर ब्रेकिंग:- जशपुर में नरबली की सनसनी " मामले में सामने आया "सच" अजीबोगरीब हरकत से परेशान थे मोहल्लेवासी,दो साल के बच्चे को बैठाकर बैगा कर रहे थे तंत्र-मंत्र,पुलिस ने रायगढ़ क्षेत्र के 2 लोगों को किया गिरफ्तार और किया ये खुलासा



जशपुर:-- जशपुर के संगम चौक में बच्चे की नरबली की बात कोरी अफवाह निकली।मामले में जशपुर पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है वहीँ घर की चार महिलाओं की मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण उन्हें मनोचित्सा अस्पताल बिकस्पुर भेजा गया है।दरअसल मंगलवार को शहर के बीच 2 साल के बच्चे को पूजा में बैठाकर तांत्रिक प्रक्रिया संपन्न कराए जाने की सुचना से जशपुर में हडकंप मच गया था जिसके बाद पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देशन में तत्काल पुलिस बल मौके पर रवाना कर मामले में कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 6 जुलाई को प्रार्थी अशोक कुमार पिता लहरूराम महंत निवासी-गोर्रा थाना-कोतरारोड जिला-रायगढ़ ने थाना सिटी कोतवाली जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी सास के घर संगम चौक सिंचाई काॅलोनी जशपुर में पूजा-पाठ हेतु 02 बैगा रामखिलावन नट पिता कार्तिकराम निवासी-रायगढ़ व लक्ष्मीप्रसाद यादव पिता नान्हूराम निवासी-बासेनपाली पुसौर रायगढ़ आए हुए हैं। और मेरे 02 वर्ष के पुत्र को पूजा स्थल पर बैठा दिये हैं,जल्दी चलिए कुछ अनहोनी घटना घट सकती है, रिपोर्ट पर थाना कोतवाली जशपुर में अपराध क्रमांक 142/21 धारा 269,34 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 


पुलिस अधीक्षक जशपुर  विजय अग्रवाल के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर उनैजा खातून अंसारी, एसडीओपी जशपुर राजेन्द्र सिंह परिहार के मार्गदर्शन में विवेचना दौरान रायगढ़ से आए 02 तांत्रिक संगम चौक सिंचाई काॅलोनी जशपुर स्थित मकान में पूजा-पाठ करते पाए गए।

प्रार्थी की साली उस दौरान झूम रही थी व प्रार्थी के 02 वर्ष के पुत्र को भी पूजा स्थल में बैठाकर पूजा-पाठ किया जा रहा था।प्रार्थी की साली अजीबोगरीब हरकत कर रही थी जिस पर सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस के द्वारा प्रार्थी के 02 वर्ष के पुत्र को उसके पिता प्रार्थी केे सुपुर्द देकर दोनों बैगाओं को हिरासत में लेकर थाना लाया गया तथा प्रार्थी की 04 सालियों को जिला-अस्तपाल जशपुर में ईलाज हेतु भर्ती कराया गया।डाॅक्टर की सलाह पर उक्त चारों महिलाओं को ईलाज हेतु मनोचिकित्सा अस्पताल बिलासपुर सेंदरी भेजा गया। 

उक्त दोनों बैगाओं के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से दिनांक 07-07-2021 को गिरफ्तार किया गया। बच्चे की नरबली की बात कोरी अफवाह है। संगम चौक जशपुर इलाके में वर्तमान में शांति का माहौल है। 

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर निरीक्षक ओमप्रकाश ध्रुव, उप निरीक्षक रश्मि थामस, प्रधान आरक्षक हरिशंकर सिंह, मुकेश कुमार झा, आरक्षक पवन पैंकरा, शोभनाथ सिंह, ताराचंद मिरेन्द्र, धीरेन्द्र मधुकर, नगर सैनिक थानेश्वर देषमुख तथा पुलिस लाईन के महिला बल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

लोकप्रिय पोस्ट