ब्रेकिंग न्यूज:---LOCKDOWN INDIA: अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा- संपूर्ण लॉकडाउन ही उपाय, भारत सरकार... पढ़िए पूरी खबर - LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

छिपाएंगे नही छापेंगे-आवाज से अंजाम तक

BREKING NEWS

आवश्यकता है

एलएसडी न्यूज में आपका स्वागत है, आपके आस पास के खबरों को साझा करने के लिए हमसे संपर्क करे 9111361036

Ad

Ad

मंगलवार, 4 मई 2021

ब्रेकिंग न्यूज:---LOCKDOWN INDIA: अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा- संपूर्ण लॉकडाउन ही उपाय, भारत सरकार... पढ़िए पूरी खबर


सागर सिंह संवाददाता


डेस्क न्यूज:---  भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते संकट के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर भारत सरकार को सुझाव दिया है. राहुल गांधी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा है कि इस वक्त कोरोना की लहर को रोकने का एक मात्र उपाय संपूर्ण लॉकडाउन ही है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि भारत सरकार समझ नहीं रही है, कोरोना के प्रसार को रोकने का एकमात्र उपाय संपूर्ण लॉकडाउन ही है. लेकिन समाज के कुछ तबकों को न्याय योजना का लाभ देने के साथ ही. भारत सरकार का एक्शन ना लेना इस वक्त मासूम लोगों को मार रहा है.

आपको बता दें कि राहुल गांधी अबतक लॉकडाउन के विरोध में अपनी राय रखते आए हैं, पिछले साल भी जब भारत सरकार ने संपूर्ण लॉकडाउन लगाया था तब राहुल गांधी ने इसकी आलोचना की थी. राहुल गांधी ने कई बार कहा है कि लॉकडाउन सिर्फ कोरोना की स्पीड को रोकता है, उसे खत्म नहीं करता है. हालांकि, राहुल इस बार खुद संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की बात कर रहे हैं.
 
कोरोना के कारण देश का हाल हुआ बेहाल :-

गौरतलब है कि देश इस वक्त कोरोना की दूसरी लहर का सामना कर रहा है, जो काफी खतरनाक है. पिछले करीब दो हफ्ते से देश में हर दिन तीन लाख से ज्यादा कोरोना के केस आ रहे हैं, बीच में ये आंकड़ा चार लाख तक पहुंच गया था. जबकि अब हर रोज साढ़े तीन हजार से ज्यादा मौतें दर्ज की जा रही हैं. भारत में कोरोना के कुल मामले भी दो करोड़ से अधिक हो गए हैं, जिनमें से तीस लाख से ज्यादा तो एक्टिव केस हैं

लोकप्रिय पोस्ट