मोरक्को के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता रचिद कौधरी ने कहा कि उन्हें देश में ऐसे 9 बच्चों के जन्म की कोई जानकारी नहीं है।
लेकिन माली के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हलीमा ने सिजेरियन सेक्शन द्वारा पांच लड़कियों और चार लड़कों को जन्म दिया है। माली के स्वास्थ्य मंत्री फांटा सिबी ने एएफपी को बताया “मां और बच्चे अब तक स्वस्थ हैं”।
कई बार ऐसे अनोखे मामले देखने को मिलते हैं। हाल में ब्रिटेन की एक 21 साल की महिला ने जब बच्चे को जन्म दिया तो उसका साइज देख अचंभित रह गई। ना सिर्फ महिला बल्कि डिलीवरी करवाने वाले डॉक्टर्स भी हैरान थे। दरअसल, सभी को लग रहा था कि महिला के गर्भ में जुड़वा बच्चे हैं लेकिन असल में एक ही मोटा-ताजा बच्चा देख सबके होश उड़ गए।
पैदा हुआ 5 किलो 800 ग्राम का बच्चा--
प्रेग्नेंसी का ये मामला ब्रिटेन के ऑक्सफोर्डशायर से सामने आया है। यहां रहने वाली 21 साल की एम्बर कंबरलैंडअपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी एक्साइटेड थीं। उनका पेट जिस तरह फूला था, उसे देखकर सभी को लगता था कि एम्बर के पेट में जुड़वा बच्चा है। लेकिन जब बच्चे का जन्म हुआ तो सभी गलत साबित हो गए।
एम्बर की डिलीवरी के बाद सभी हैरान हो गए। बच्चे का वजन पांच किलो 800 ग्राम था. इसे यूके की दूसरी सबसे भारी बच्ची का खिताब मिला है। बच्ची का साइज देख सभी हैरत में पड़ गए। इससे पहले यूके की ही एक महिला ने 2012 में सबसे वजनदार बच्चे को जन्म दिया था। उसका वजन साढ़े 6 किलो था।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें