सनसनी अपराध :--हैवानियत , पत्‍नी का पति पर आरोप: प्राइवेट पार्ट में डालता है नींबू, फिटकरी और शराब, बनाता है….पढ़िए पूरी खबर - LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

छिपाएंगे नही छापेंगे-आवाज से अंजाम तक

BREKING NEWS

आवश्यकता है

एलएसडी न्यूज में आपका स्वागत है, आपके आस पास के खबरों को साझा करने के लिए हमसे संपर्क करे 9111361036

Ad

Ad

गुरुवार, 6 मई 2021

सनसनी अपराध :--हैवानियत , पत्‍नी का पति पर आरोप: प्राइवेट पार्ट में डालता है नींबू, फिटकरी और शराब, बनाता है….पढ़िए पूरी खबर

 


डेस्क रिपोर्ट :--पीड़िता ने महिला थाना पुलिस (Police) पर भी कार्रवाई न करने के आरोप लगाए हैं. वहीं, डीएसपी ने शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की बात कही है.

पानीपत. हरियाणा के पानीपत (Panipat) जिले में दरिंदगी की सारी हदें पार कर देने वाला एक मामला सामने आया है. पत्नी ने पति पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देने का गंभीर आरोप लगाया है. हाथ और पैर से अपाहिज पीड़िता ने अपने पति (Husband) पर अप्राकृतिक संबंध बनाने के साथ-साथ उनके प्राइवेट पार्ट (Private Part) में नींबू, फिटकरी और शराब डालने के संगीन आरोप लगाए हैं. पीड़िता ने आरोपी पति के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई है.

इतना ही नहीं मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेल रही पीड़िता ने पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं. पीड़ित महिला का कहना है कि इतनी क्रूरता भरे व्यवहार के बाद भी पुलिस प्रशासन उनके पति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा.

14 साल पहले हुई थी शादी

डीएसपी सतीश कुमार वत्स ने बताया कि महिला की शिकायत मिली है. शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. बता दें कि पीड़िता की 14 साल पहले पानीपत के एक गांव के रहने वाले अरुण नाम के व्यक्ति से शादी हुई थी. इन दोनों के 2 बच्चे भी हैं.

सख्त कार्रवाई की मांग   

पीड़िता ने बताया कि उनका पति शादी के बाद से ही उन्हें प्रताड़ित करता आ रहा है. लेकिन, अब प्रताड़ना की सारी हदें पार हो चुकी हैं. पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी पति के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

लोकप्रिय पोस्ट