ब्रेकिंग न्यूज:---अब जानवरों को चपेट में ले रहा हैं कोरोना!! चिड़ियाघर में 8 शेर हुए संक्रमित …. किया गया आइसोलेट-पढ़िए पूरी खबर - LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

छिपाएंगे नही छापेंगे-आवाज से अंजाम तक

BREKING NEWS

आवश्यकता है

एलएसडी न्यूज में आपका स्वागत है, आपके आस पास के खबरों को साझा करने के लिए हमसे संपर्क करे 9111361036

Ad

Ad

गुरुवार, 6 मई 2021

ब्रेकिंग न्यूज:---अब जानवरों को चपेट में ले रहा हैं कोरोना!! चिड़ियाघर में 8 शेर हुए संक्रमित …. किया गया आइसोलेट-पढ़िए पूरी खबर


डेस्क रिपोर्ट:----हैदराबाद के नेहरू जूलोजिकल पार्क में 8 एशियाई शेर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित शेर को आइसोलेट कर दिया गया है। इन सभी शेरों में कोरोना के लक्षण पाए जाने के बावजूद इनका व्यवहार फिलहाल सामान्य है। वहीं इस मामले पर पर्यावरण मंत्रालय ने कहा कि सभी संक्रमित शेर सामान्य रूप से खाना भी खा रहे हैं और इन सभी का उपचार शुरू कर दिया गया है। मंत्रालय ने कहा कि इनके संपर्क में आने वाले कर्मचारियों की जांच की जा रही है, हालांकि जानवर से लोगों में कोरोना फैलने का अब तक एक भी मामला सामने नहीं आया है।

चिड़ियाघर घनी आबादी के बीच में है लिहाजा माना जा रहा है कि आसपास के लोगों के संपर्क में आने से शेरों में संक्रमण हुआ होगा। वहीं जू में काम करने वाले 25 कर्मचारी इस रिपोर्ट के आने से पहले संक्रमित हो गए थे इसलिए यह भी माना जा रहा है कि शेरों की देखभाल करने वालों से ही शेरों में संक्रमण हुआ हो जानवरों में संक्रमण के बाद नेहरू जूलोजिकल पार्क को आम लोगों के लिए दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है।

लोकप्रिय पोस्ट