जशपुर को मिली ऐतिहासिक सौगात, मेडिकल कॉलेज को एनएमसी की मंजूरी2026-27 से 50 एमबीबीएस सीटों पर शुरू होगा प्रवेश, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल लाई रंग - LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

छिपाएंगे नही छापेंगे-आवाज से अंजाम तक

BREKING NEWS

आवश्यकता है

एलएसडी न्यूज में आपका स्वागत है, आपके आस पास के खबरों को साझा करने के लिए हमसे संपर्क करे 9111361036

Ad

Ad

सोमवार, 13 जुलाई 2026

जशपुर को मिली ऐतिहासिक सौगात, मेडिकल कॉलेज को एनएमसी की मंजूरी2026-27 से 50 एमबीबीएस सीटों पर शुरू होगा प्रवेश, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल लाई रंग


जशपुरनगर, 13 जुलाई। जशपुर जिले के लिए लंबे समय से इंतजार की जा रही बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने जशपुर-कुनकुरी स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज को औपचारिक मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही शैक्षणिक सत्र 2026-27 से यहां 50 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश शुरू होगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे जशपुर और पूरे सरगुजा संभाग के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज शुरू होने से अब स्थानीय विद्यार्थियों को डॉक्टर बनने के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे आदिवासी और दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को अपने जिले में ही मेडिकल शिक्षा का अवसर मिलेगा।

मेडिकल कॉलेज के संचालन से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को भी नई मजबूती मिलेगी। विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी, आधुनिक उपचार सुविधाओं का विस्तार होगा और गंभीर बीमारियों के इलाज में लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही डॉक्टर, नर्सिंग, पैरामेडिकल और अन्य क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

जशपुर में पहले से निर्माणाधीन 220 बिस्तरों के सिविल अस्पताल, नर्सिंग कॉलेज, फिजियोथेरेपी कॉलेज और अन्य स्वास्थ्य परियोजनाओं के साथ मेडिकल कॉलेज की शुरुआत जिले को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के नए केंद्र के रूप में स्थापित करेगी।

लोकप्रिय पोस्ट