जशपुर : जिला चिकित्सालय जशपुर के ब्लड सेंटर में गंभीरलापरवाही, अनियमितता एवं कर्तव्यों के प्रति उदासीनता के मामले में कलेक्टर रोहित व्यास ने प्रभारी एमएलटी पुरूषोत्तम कुंवर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार ब्लड बैग के एक्सपायर होने के बाद भी उसे निर्धारित प्रक्रिया के तहत डिस्कार्ड नहीं किया गया, ब्लड बैग के गायब होने की सूचना समय पर वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं दी गई तथा दस्तावेजों एवं साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ किए जाने जैसी गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। इसके अलावा ब्लड सेंटर के संचालन में निर्धारित नियमों एवं प्रोफेशनल एथिक्स का पालन नहीं करने तथा दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप भी सामने आए। जांच में यह भी पाया गया कि संबंधित कर्मचारी द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारीपूर्वक नहीं किया गया तथा कार्यालयीन कार्यप्रणाली प्रभावित होने की स्थिति निर्मित हुई। मामले में जारी कारण बताओ नोटिस के जवाब को असंतोषजनक पाए जाने के बाद कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित किया है।कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि संबंधित कर्मचारी की कार्यशैली के कारण मरीजों के स्वास्थ्य एवं जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना थी, जिससे जिला चिकित्सालय एवं प्रशासन की छवि भी प्रभावित हुई है। इसे गंभीर कदाचार, अनुशासनहीनता एवं पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में श्री पुरूषोत्तम कुंवर का मुख्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसाबहार निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।
Ad
गुरुवार, 11 जून 2026
Home
एलएसडी खबर
एलएसडी स्पेशल
छत्तीसगढ़
जशपुर
जशपुर मानव अधिकार
जशपुर जिला अस्पताल में बड़ी कार्रवाई: ब्लड सेंटर में गंभीर अनियमितताओं पर प्रभारी MLT निलंबित, कलेक्टर रोहित व्यास का सख्त फैसला
जशपुर जिला अस्पताल में बड़ी कार्रवाई: ब्लड सेंटर में गंभीर अनियमितताओं पर प्रभारी MLT निलंबित, कलेक्टर रोहित व्यास का सख्त फैसला
Tags
# एलएसडी खबर
# एलएसडी स्पेशल
# छत्तीसगढ़
# जशपुर
# जशपुर मानव अधिकार
Share This
About जशपुर की आवाज़
जशपुर मानव अधिकार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
लोकप्रिय पोस्ट
-
अंकिरा : तपकरा थाना क्षेत्र के ग्राम लावाकेरा में ईब नदी के नाव घाट के पास सोमवार सुबह मछली मारने गए एक युवक की आकाशीय बिजली गिरने से मौके ...
-
अं किरा :- शनिवार को फरसाबहार बीआरसी देवेंद्र सिंह और एबीओ रवीन्द्रनाथ साय ने क्षेत्र के शालाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों द्...
-
अंकिरा : शुक्रवार को ग्राम पंचायत अंकिरा में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन (NFSM) योजना के अंतर्गत किसानों को निःशुल्क अरहर बीज का ...
-
अंकिरा : शुक्रवार की शाम कोरंगामाल के फरसाटोली चौक के पास स्टेट हाइवे पर एक दर्दनाक हादसे ने एक युवक की ज़िंदगी छीन ली। एजरस गीचपहरी , जो ...
-
अंकिरा : ग्राम पंचायत झारमुंडा के टोंगरीटोला निवासी आश्रम छात्रावास में सर्पदंश से मृत छात्र के परिजनों से मुलाकात करने के लिए डीडीसी श्रीमत...
-
जशपुर/अंकिरा वन परिक्षेत्र तपकरा के ओडिशा सीमा से लगे ग्राम सागजोर में बुधवार शाम हाथी के हमले में एक वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत हो ग...
-
जशपुर : छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन के सदस्य अमित गुप्ता जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर फाउंडेशन द्वारा जशपुर के पीएम श्री पहाड़ी कोर...
-
अंकिरा : शुक्रवार को तपकरा भाजपा मंडल के कार्यकर्ता सर्पदंश से मृत छात्र के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दि...
-
अंकिरा — विकासखंड फरसाबहार के पूर्वी क्षेत्र के ग्राम समडमा स्थित जामडांड का ट्रांसफार्मर खराब होते ही 20 घंटे के भीतर नया ट्रांसफार्मर लगा ...
-
अंकिरा/जशपुर क्षेत्र के लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विकासखंड फरसाबहार के दो बड़े डेमों की मरम्...
Author Details
https://www.lsdnews12.com/ न्यूज़ वेब पोर्टल है। जिसमें सिर्फ ख़बरों का प्रकाशन किया जाता है। छ्त्तीसगढ़ राज्य से संबंधित खबरें इस वेब पोर्टल पर मुख्यरूप से प्रकाशित होती है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें