पूर्व छात्र और भाजयुमो मंडल अध्यक्ष आदेश जायसवाल ने स्कूल परिसर को स्वच्छ बनाने में निभाई अहम भूमिका - LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

छिपाएंगे नही छापेंगे-आवाज से अंजाम तक

BREKING NEWS

आवश्यकता है

एलएसडी न्यूज में आपका स्वागत है, आपके आस पास के खबरों को साझा करने के लिए हमसे संपर्क करे 9111361036

Ad

Ad

गुरुवार, 11 जून 2026

पूर्व छात्र और भाजयुमो मंडल अध्यक्ष आदेश जायसवाल ने स्कूल परिसर को स्वच्छ बनाने में निभाई अहम भूमिका

 पूर्व छात्र और भाजयुमो मंडल अध्यक्ष आदेश जायसवाल ने स्कूल परिसर को स्वच्छ बनाने में निभाई अहम भूमिका


अंकिरा: तपकरा। नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ से पूर्व स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय एवं हायर सेकेंडरी स्कूल तपकरा में स्वच्छता एवं जनभागीदारी का प्रेरणादायक उदाहरण देखने को मिला। विद्यार्थियों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्यालय परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। 



अभियान में विद्यालय के पूर्व छात्र एवं भाजयुमो मंडल अध्यक्ष आदेश जायसवाल ने उत्साहपूर्वक श्रमदान कर विद्यालय परिसर की साफ-सफाई में योगदान दिया। इस दौरान उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि यह विद्यालय केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि उनके जीवन की नींव है। यहीं से उन्हें शिक्षा, संस्कार और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। ऐसे में अपने विद्यालय की सेवा करने का अवसर मिलना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है।

उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षकों या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर छात्र, पूर्व छात्र और समाज की साझा धरोहर है। सभी को मिलकर इसे स्वच्छ, सुंदर और प्रेरणादायक बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए।

स्वच्छता अभियान में विद्यालय के प्राचार्य भगत जी, जनपद सदस्य दुर्गावती नायक, तपकरा सरपंच सबिता जायसवाल, यश ताम्रकार, अनुराग गुप्ता सहित विद्यालय परिवार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।

नए शैक्षणिक सत्र के स्वागत की तैयारी के रूप में आयोजित इस अभियान ने स्वच्छता के साथ-साथ विद्यालय के प्रति अपनत्व और सामाजिक जिम्मेदारी का भी संदेश दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोकप्रिय पोस्ट