मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कोटैबिरा शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना - LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

छिपाएंगे नही छापेंगे-आवाज से अंजाम तक

BREKING NEWS

आवश्यकता है

एलएसडी न्यूज में आपका स्वागत है, आपके आस पास के खबरों को साझा करने के लिए हमसे संपर्क करे 9111361036

Ad

Ad

बुधवार, 10 जून 2026

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कोटैबिरा शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना

 मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कोटैबिरा शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना


अंकिरा: जशपुर। भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तपकरा भाजपा मंडल द्वारा कोटैबिरा स्थित शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र की निरंतर प्रगति की कामना की गई।


इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान शिव से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी सशक्त पहचान बनाई है तथा करोड़ों नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने एक प्रधान सेवक के रूप में सेवा, समर्पण और कर्मठ कार्यशैली का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनका 12 वर्षों का कार्यकाल जनविश्वास, विकास और राष्ट्र निर्माण की भावना का प्रतीक है। विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि, राष्ट्र की सुख-समृद्धि और निरंतर उन्नति के लिए विशेष प्रार्थना की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, सफल एवं दीर्घ जीवन तथा देश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर फरसाबहार जनपद उपाध्यक्ष संध्या सिंह तपकरा भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप साहू, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आदेश जायसवाल, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिलेश्वर सिंह, अनिल सिंह रितेश सोनी युवा मोर्चा मंडल महामंत्री अंकित मिश्रा सहित भाजपा मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोकप्रिय पोस्ट