सागर सिंह:--- जिला पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर जिले में टोनही प्रताड़ना के मामलों को लेकर पुलिस सख्ती से कार्यवाही कर रही है।पत्थलगांव थाना क्षेत्र में पीड़िता पर जादू टोना का आरोप लगाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
चोट ग्रस्त होकर पीड़िता ने थाना आकर रिपोर्ट किया जिसपर पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध धारा 294 506 323 342 34 भादवि टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम 2005 की धारा 4 5 पंजीबद्ध की गई।पुलिस अधीक्षक महोदय विजय अग्रवाल द्वारा महिला संबंधी मामलों में तत्काल कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया।
जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रकरण के आरोपी ईश्वर यादव,कुमार यादव,त्रिलोचन यादव को पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया जिनका न्यायिक रिमांड लिया जा रहा है कार्यवाही में महिला प्रधान आरक्षक नीता कुर्रे आरक्षक परमजीत सिंह जयप्रकाश बलराम पैकरा की विशेष भूमिका थी.
