अपराध:--ये क्या.. दहेज में बाइक नहीं मिली तो शख्स ने मुंडवा दिया पत्नी का सिर, पढ़िए पूरी खबर - LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

छिपाएंगे नही छापेंगे-आवाज से अंजाम तक

BREKING NEWS

आवश्यकता है

एलएसडी न्यूज में आपका स्वागत है, आपके आस पास के खबरों को साझा करने के लिए हमसे संपर्क करे 9111361036

Ad

Ad

रविवार, 18 जुलाई 2021

अपराध:--ये क्या.. दहेज में बाइक नहीं मिली तो शख्स ने मुंडवा दिया पत्नी का सिर, पढ़िए पूरी खबर

 डेस्क रिपोर्ट:--  दहेज समाज की उन कुरीतियों में से एक है, जो सालों से चली आ रही है और आज तक खत्म नहीं हुई है। लड़की के मां-बाप अपनी बेटी की खुशी के लिये जीवन भर की जमा पूंजी दहेज के लालची लड़के वालों को सौंप देते हैं। कितनी बार ऐसा होता है कि शादी के वक्त तो लड़की के परिजनों की ओर से उसके ससुराल पक्ष को ये भरोसा दिलवाया जाता है कि उनके दहेज की मांग पूरी कर दी जायेगी।



लेकिन पैसे की कमी और अन्य किसी परेशानी के कारण लड़की पक्ष वालों की ओर से उनकी मांग पूरी नहीं की जाती है, तो इसका भुगतान लड़की को करना पड़ता है। आपने ऐसी बहुत सारी घटनायें सुनी होगी या फिर अपनी आंखों से देखी जहां दहेज की खातिर ससुराल पक्ष के लोग अपनी बहू को जला कर मार देते हैं या फिर आत्महत्या तक करने पर मजबूर कर देते हैं।

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक ऐसी घटना सामने आयी है, जिसको सुनकर आप भी हैरान हो जायेंगे साथ ही साथ गुस्से से आपका खून खौंल उठेगा। यहां पर एक शख्स ने ससुराल पक्ष की ओर से दहेज की मांग पूरी नहीं किये जाने पर अपनी पत्नी को बुरी तरह से प्रताड़ित किया। हाथ पैर बांधकर पहले तो पत्नी को खूब पीटा। इसके बाद भी उसका मन नहीं भरा तो उसने अपनी पत्नी का सिर मुडंवा दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि नेपाल के रहने वाले अमजद अली ने अपनी बेटी बसीरुन की शादी करीबन पांच साल पहले बहराइच के थाना मटेरा क्षेत्र के गांव समोखन में रहने वाले साजिद साईं के साथ की थी। आरोप है कि शख्स शुरू से ही दहेज की मांग को लेकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। पीड़िता के पिता अमजद अली ने बताया कि दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की मांग थी। दहेज की मांग पूरी ना होने पर उनकी बेटी लगातार पांच सालों से प्रताड़ना का शिकार हो रही थी। लेकिन इस बार तो पीड़िता के पति ने सारी मानवीय हदों को पार ही कर दिया।

पीड़िता ने बताया कि उसने पुलिस में इसकी शिकायत की लेकिन पुलिस ने उसकी बातों को अनसुना करते हुए उसे वापस भेज दिया। इसके बाद पीड़िता और उसके पिता इंसाफ की गुहार लगाने के लिये पुलिस अधीक्षक के घर पहुंचे। तब जाकर आरोपी शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

 

लोकप्रिय पोस्ट