अपराध--पिता की हैवानियत, गर्लफ्रेंड के लिए अपने दो बच्चों को 15वीं मंजिल से फेंका - LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

छिपाएंगे नही छापेंगे-आवाज से अंजाम तक

BREKING NEWS

आवश्यकता है

एलएसडी न्यूज में आपका स्वागत है, आपके आस पास के खबरों को साझा करने के लिए हमसे संपर्क करे 9111361036

Ad

Ad

सोमवार, 19 जुलाई 2021

अपराध--पिता की हैवानियत, गर्लफ्रेंड के लिए अपने दो बच्चों को 15वीं मंजिल से फेंका


एलएसडी डेस्क:--लोग अपनी गर्लफ्रेंड के लिए क्या-क्या नहीं करते। घर से झूठ बोलते हैं, चोरी कर लेते हैं, कई बार तो वह अपनी पत्नी को भी धोखा दे देते हैं। लेकिन चीन से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। उसने गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए अपने ही दो बच्चों को 15 वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया।

दरअसल, यह घटना चीन के चोंगकिंग इलाके की है। ‘ग्लोबल टाइम्स’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स ने यह अब तब किया था जब उसकी गर्लफ्रेंड को पता चल गया था कि वह आदमी शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। बस इसी बात पर उसने अपने बच्चों को मारने का प्लान बनाया और एक दिन मौका पाकर यह किया।

रिपोर्ट के मुताबिक जब यह घटना हुई थी तो इसे एक दुर्घटना बताया गया था। यह घटना नवंबर 2020 में हुई थी, तब पता नहीं चल पाया था कि बच्चों को उसके पिता ने ही नीचे फेंक दिया, अब जाकर इस बात इस बात का खुलासा हुआ है कि बच्चे खुद नहीं गिरे थे बल्कि उन्हें फेंका गया था। इस आदमी ने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए अपने ही बच्चों को मार दिया।

इस मामले का खुलासा भी आश्चर्यजनक तरीके से हुआ है। शख्स का नाम झांग है, उसकी 2017 में चेन नामक महिला से शादी की थी, इसके बाद 2018 और 2019 में एक बेटी और एक बेटे का जन्म हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल 2019 में झांग ने अपनी पत्नी से तलाक के लिए अर्जी दे दी थी और फरवरी 2020 में दोनों ने तलाक ले लिया। इसी दौरान 2019 में ही झांग का अपनी गर्लफ्रेंड के साथ अफेयर शुरू हो गया था।

अचानक नवंबर 2020 में इन दोनों बच्चों का वीडियो वायरल हुआ जिसमें दिख रहा था कि वे 15वीं मंजिल से नीचे गिर रहे हैं और गिरते ही उनकी मौत हो गई थी। उसी दौरान झांग ने रोते हुए सबको बताया कि मेरे बच्चे खेलते-खेलते नीचे गिर गए। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो झांग और उसकी गर्लफ्रेंड को संदेह में गिरफ्तार किया गया।

जब सच सामने आया तो सबके होश उड़ गए। दोनों बच्चे गलती से नहीं गिरे थे, बल्कि उन्हें उनके पिता ने ही गर्लफ्रेंड के कहने पर नीचे फेंका था। पिता और उसकी गर्लफ्रेंड कई दिनों से बच्चों को मारने की सोच रहे थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

लोकप्रिय पोस्ट