जशपुर:-- 12 वीं की छात्रा से दुष्कर्म आरोपी युवक गिरफ्तारशादी का झांसा देकर आरोपी ने किया था दुष्कर्म, पढ़िए पूरी खबर - LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

छिपाएंगे नही छापेंगे-आवाज से अंजाम तक

BREKING NEWS

आवश्यकता है

एलएसडी न्यूज में आपका स्वागत है, आपके आस पास के खबरों को साझा करने के लिए हमसे संपर्क करे 9111361036

Ad

Ad

शुक्रवार, 16 जुलाई 2021

जशपुर:-- 12 वीं की छात्रा से दुष्कर्म आरोपी युवक गिरफ्तारशादी का झांसा देकर आरोपी ने किया था दुष्कर्म, पढ़िए पूरी खबर

जशपुर ब्यूरो:--  कक्षा 12 वीं की छात्रा से एक शैक्षणिक संस्था के हाल में दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके बाद भी कई बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने जब आरोपी से शादी करने की बात कही तो उसने पीड़िता से शादी करने से इंकार कर दिया। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।


सिटी कोतवाली पुलिस के अनुसार शहर के एक संस्था की 12 वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का जुरगुम निवासी सुरेंद्र कुमार पिता रामदयाल (31) से जान पहचान हो गई थी। आरोपी से जान पहचान होने के बाद सुरेंद्र ने छात्रा को बहला फुसला कर शादी करने का झांसा देकर उसके साथ मोबाइल में बात करना शुरू किया। आरोपी 18 मई 16 की दोपहर लगभग 2 बजे पीड़िता को घुमाने के बहाने अपने बाइक पर बैठाकर जुरगुम से जशपुर स्थित एक शैक्षणिक संस्था में ले गया, जहां उसने दोस्त को वहां से बाहर जाने के लिए बोला और पीड़िता के साथ शैक्षणिक संस्थान के हॉल में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 


आरोपी द्वारा पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद भी उसे शादी करने की बात कहते हुए अपने पास बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने बताया कि आरोपी 18 जनवरी 2021 को पीड़िता को उसी शैक्षणिक संस्था में एक बार फिर लेकर गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 18 जनवरी को पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद पीड़िता ने जब आरोपी सुरेंद्र को शादी करने की बात कही तो आरोपी ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। आरोपी के द्वारा शादी करने से इंकार कर दिए जाने के बाद पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ सिटी कोतवाली में मामला दर्ज करवा दी। पुलिस ने पीड़िता के रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 376 का मामला दर्ज करते हुए बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया।

लोकप्रिय पोस्ट