जशपुर। जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखरपुर में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, शेखरपुर के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल भेजा गया।
सूचना मिलने पर पत्थलगांव पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है तथा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल मृतक एवं घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतक और घायलों की पहचान होने के बाद आगे की जानकारी सामने आने की संभावना है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें