NES महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण कर शासकीय योजनाओं को जाना”सारुडीह, लुइकोना सहित… पढ़िए पूरी ख़बर - LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

छिपाएंगे नही छापेंगे-आवाज से अंजाम तक

BREKING NEWS

आवश्यकता है

एलएसडी न्यूज में आपका स्वागत है, आपके आस पास के खबरों को साझा करने के लिए हमसे संपर्क करे 9111361036

Ad

Ad

रविवार, 17 अप्रैल 2022

NES महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण कर शासकीय योजनाओं को जाना”सारुडीह, लुइकोना सहित… पढ़िए पूरी ख़बर



सागर सिंह -- शासकीय रामभजन राय एन ई एस स्नातकोत्तर महाविद्यालय जशपुर नगर के एम एस सी जन्तु विज्ञान के द्वितीय सेमेस्टर के छात्र छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य डॉ विजय रक्षित के दिशा निर्देशन में तथा विभागाध्यक्ष श्रीमती ज्योति तिर्की के मार्गदर्शन में जशपुर के समीप ग्राम सारूडीह तथा लुईकोना का शैक्षणिक भ्रमण किया। सर्वप्रथम पनचककी में स्थित वन धन विकास केंद्र मे सेनेटाइजर निर्माण विधि को अवलोकन किया।सिनगी स्व सहायता समूह की श्रीमती करूणा भगत ने छात्रछात्र-छात्राओं को सेनेटाइजर बनाने की विधि को विस्तार से समझाया। जिले में निर्मित मधुकम सेनेटाइजर जो कि महुआ से निर्मित है, इसमें किसी प्रकार से रसायनिक सामग्री का उपयोग नहीं किया गया है। छात्र छात्र-छात्राओं ने छत्तीसगढ़ शासन की महात्वाकांक्षी प्रोजेक्ट गोठान का अवलोकन कर शासन की जनजातीय विकास की मंशा को समझा। सुराजी गांव योजना के अन्तर्गत नरवा,गरुवा,धुरवा तथा बारी के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर प्रत्यक्ष अवलोकन किया।


शैक्षणिक भ्रमण के दौरान ग्रामीणों को जैव विविधता संरक्षण के संबंध में जानकारी दी तथा उन्हें यह भी बताया कि इस क्षेत्र में पर्यावरण को सबसे ज्यादा नुकसान वनों में आग लगाने से तथा अवैध कटाई से हो रहा है।उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि इस प्रकार की गतिविधियों को अपने स्तर से रोकना होगा। छात्र छात्र-छात्राओं ने इस शैक्षणिक भ्रमण कर अनुभव किया कि विकास और आत्मनिर्भर पहले गांव को होना होगा। गांव के विकास में ही देश का विकास हैं। आज के शैक्षणिक भ्रमण में विभागाध्यक्ष श्रीमती ज्योति तिर्की,कु अलका सिंह के साथ द्वितीय सेमेस्टर के सभी छात्र छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

लोकप्रिय पोस्ट