खबर लगातार:-- पति पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या ,महिला थी गर्भवती… पढ़िए पूरी खबर.. क्या है मामला - LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

छिपाएंगे नही छापेंगे-आवाज से अंजाम तक

BREKING NEWS

आवश्यकता है

एलएसडी न्यूज में आपका स्वागत है, आपके आस पास के खबरों को साझा करने के लिए हमसे संपर्क करे 9926067366, 9399089869,

Ad

Ad

रविवार, 20 जून 2021

खबर लगातार:-- पति पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या ,महिला थी गर्भवती… पढ़िए पूरी खबर.. क्या है मामला

डेस्क रिपोर्ट:--- छत्तीसगढ़ के राजधानी में पति पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। तो वहीं बताया जा रहा हैं कि मृतिका महिला प्रेगनेंट थी। फिलहाल घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और जांच मामले की जाँच में जुट गई है। घटना उरला थाना क्षेत्र के बेन्द्री रोड चंद्रा स्कूल के सामने स्थित एक घर की है। जांजगीर निवासी मृतक पुरूषोत्तम वैष्णव अपनी पत्नी के साथ यहां पर किराए के मकान पर रहता था। आज दिन भर से मकान का दरवाजा बंद था, जिसके बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।



घटना की सूचना मिलने के बाद उरला पुलिस मौके पर पहुंची और बंद दरवाजे का लाॅक तोड़कर अंदर देखा गया तो दोनों पति पत्नी फंदे पर झुलते पाये गये। दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया गया है। वहीं उरला पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक पुरूषोत्तम वैष्णव मृतिका महिला से चार साल पहले ही लव मैरिज शादी किया था।

इसके बाद से ही अपनी पत्नी के साथ जांजगीर से आकर रायपुर की सडकों पर मोबाइल की एसेसरीज बेचने का काम कर रहा था। फिलहाल दोनों के सुसाइड करने का कारण अज्ञात है, जिसका पता पुलिस लगाने में जुट गयी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोकप्रिय पोस्ट