बिग ब्रेकिंग:-- ये क्या युवती ने डॉक्टर को रेप केस में फसाकर मांगे 50 लाख, ऐसे हुआ बड़ा खुलासा, फिर हुआ कुछ ऐसा . पढ़िए पूरी खबर - LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

छिपाएंगे नही छापेंगे-आवाज से अंजाम तक

BREKING NEWS

आवश्यकता है

एलएसडी न्यूज में आपका स्वागत है, आपके आस पास के खबरों को साझा करने के लिए हमसे संपर्क करे 9926067366, 9399089869,

Ad

Ad

गुरुवार, 27 मई 2021

बिग ब्रेकिंग:-- ये क्या युवती ने डॉक्टर को रेप केस में फसाकर मांगे 50 लाख, ऐसे हुआ बड़ा खुलासा, फिर हुआ कुछ ऐसा . पढ़िए पूरी खबर


डेस्क  रिपोर्ट:---
 हरियाणा के जिला कुरूक्षेत्र के शाहाबाद थाना पुलिस ने एक महिला को डॉक्टर से 2 लाख रूपए लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दरअसल महिला डॉक्टर को ब्लैकमेल कर रही थी। जिसकी शिकायत मिलने पुलिस ने यह कार्रवाई की।जानकारी के अनुसार डॉक्टर की पत्नी ने पुलिस को शिकायत दी कि शाहाबाद की रहने वाली एक महिला उसके डॉक्टर पति ब्लैकमेल कर पैसों की मांग कर रही है।

जिसको लेकर थाना प्रभारी प्रतीक कुमार ने जानकारी दी कि पुलिस टीम द्वारा सूचना के मद्देनजर युवती को शिकायतकर्ता महिला के पति से दो लाख रूपए लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया है।

जिसके बाद पुलिस ने युवती के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है।मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ की डॉक्टर महिला द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई थी कि शाहाबाद की एक युवती उसके पति के अस्पताल में स्टॉफ सदस्य के रूप मे कार्यरत थी।



जिसके चलते उस युवती ने बातों से उसके पति को गुमराह कर सहानुभुति प्राप्त की। फिर बाद में अपनी इच्छा से शारीरिक सम्बंध भी बना लिए। इन सबके बाद युवती उसके पति को ब्लैकमेल करने लगी थी।

इतना ही नहीं बल्कि इस युवती ने उसके पति के खिलाफ शाहाबाद थाना में झूठा बलात्कार का केस भी दर्ज करवा दिया था। वहीं शिकायतकर्ता ने जानकारी दी कि बाद में बलात्कार के मामले में समझौता करने हेतु युवती ने 50 लाख की डिमांड उसके पति के सामने रखी।

इसी तरह युवती द्वारा कई अलग डिमांड रखी गई। जिसके तहत महिला ने शिकायत में कहा कि युवती ने उसे व उसके पति को 5 लाख रूपए लेकर बुलाया है और रेड की जाए तो युवती को रंगे हाथ गिरफ्तार किया जा सकता है।

वहीं मामले को लेकर थाना प्रभारी प्रतीक कुमार बताते है कि शिकायत के बाद जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर पुलिस टीम का गठन किया गया। शिकायकर्ता द्वारा दी गई सूचना पर छापा मारा गया तो आरोपी युवती को शिकायतकर्ता के पति से 2 लाख रूपए लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। अब आरोपी युवती पुलिस की गिरफ्त में है। साथ ही पुलिस द्वारा महिला से पूछताछ की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोकप्रिय पोस्ट