विशाल डेस्क :-- यह दिल दहला देने वाला मामला हरियाणा के हिसार का है।जहां पर एक नाबालिक बहू ने अपने पति व दोस्तों, ससुराल वालों के ऊपर मारपीट दुष्कर्म, गर्भपात, दे व्यापार, और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। दरअसल पहले बहन का ससुर उनके घर आया और कहने लगा कि उनके भाई का एक लड़का है| वह दूसरी बेटी भी उनको दे दे जिससे शादी का खर्चा बच जाएगा।
लेकिन लड़की के परिवार वालों ने कहा कि उनकी बेटी अभी नाबालिग है। उन्होंने कहा कोई बात नहीं बवाली कोने पर ले जाएंगे। परिवार वालों ने आर्थिक तंगी के चलते दोनों की शादी करवा दी| उस समय पीड़िता की उम्र 17 साल 10 महीने दी पीड़िता ने शिकायत में बताया कि 1 दिन ससुराल के लोग आए और गुरुग्राम मंदिर में धोक लगाने का कहकर अपने साथ ले गए।
जहा उन्होंने उसे रख लिया और प्रताड़ित करने लगे और उसकी पढ़ाई भी छुड़वा दी। पीड़िता ने अपने पति पर संगीन आरोप लगाया कि वह उसकी मर्जी के खिलाफ दुष्कर्म करता था। यही नहीं एक बार वह गर्भवती हो गई। तो साथ में ताकत की गोली देकर उसे गर्भपात करवा दिया।
जिसके बाद ससुराल वालों ने उसे अपने पति के साथ ही साथ हिसार बस स्टैंड के नजदीक रहने के लिए भेज दिया। आरोप है कि पति ने दो दोस्तों के साथ जिस्म का सौदा करके उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जिसके बाद पति ने सास को 20000 देते हुए कहा कि यह मेरी पत्नी की पहली कमाई है।
पति का कहना है कि वह दहेज नहीं लेकर आई। जिस कारण से वह उसे पत्नी नहीं मानता। जिसके बाद उसकी ननंद ने भी पिटाई की गई। महिला को 7 जून को घर से निकाल दिया और जान से मारने की धमकी दी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें