जशपुर ब्रेकिंग:- पति की लम्बी आयु के लिए महिलाये रखेंगे निर्जला उपवाश..जानिए जानिए इसके तोर-नियमो तरीके.... पढ़िए पूरी खबर - LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

छिपाएंगे नही छापेंगे-आवाज से अंजाम तक

BREKING NEWS

आवश्यकता है

एलएसडी न्यूज में आपका स्वागत है, आपके आस पास के खबरों को साझा करने के लिए हमसे संपर्क करे 9926067366, 9399089869,

Ad

Ad

मंगलवार, 8 जून 2021

जशपुर ब्रेकिंग:- पति की लम्बी आयु के लिए महिलाये रखेंगे निर्जला उपवाश..जानिए जानिए इसके तोर-नियमो तरीके.... पढ़िए पूरी खबर

परमेश्वर चौहान:-- वट सावित्री का व्रत हिंदू धर्म में खास और महत्वपूर्ण होता है। इस व्रत को सुहागिन करतीं हैं। महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और स्वस्थ व समृद्ध जीवन के लिए करतीं हैं। यह व्रत संतान प्राप्ति के लिए भी किया जाता है। प्रत्‍येक वर्ष ज्येष्ठ माह में कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि यह व्रत होता है। इस वर्ष 10 जून को इस व्रत को महिलाएं करेंगी। वट सावित्री को लेकर इस बार महिलाएं असमंजस की स्थिति में हैं। 



वट सावित्री पूजा को लेकर बालाजी मंदिर के पुजारी पं.मनोज रामाकांत मिश्र ने बताया कि सुहागिनें 10 जून को वट सावित्री का व्रत करेंगी। इस बार के वट सावित्री को रोहिणी नक्षत्र और धृति योग के साथ शनि जयंती खास बना रहा है। यह संयोग विशेष शुभ फलकारक है। सनातन धर्म में वट सावित्री व्रत का विशेष महत्व है। इस दिन वट वृक्ष की पूजा की जाती है। यह व्रत हर साल ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन किया जाता है। इस बार अमावस्या तिथि 10 जून गुरुवार को पड़ रही है। लॉकडाउन के कारण ज्‍यादातर महिलाएं सामूहिक रुप से वट वृक्ष का पूजा नहीं करेंगी। महिलांए घर में ही वट वृक्ष के डाल को लाकर पूजा की जाएगी।

कब करें वट सावित्री व्रत

पं. मनोज रमाकांत मिश्र ने बताया कि वट सावित्री व्रत 10 जून गुरुवार को होगा। अमावस्या तिथि प्रारंभ 09 जून की दोपहर 01.57 से आरंभ हो रहा है। 10 जून की शाम 04.22 को समाप्त होगा। व्रत पारण 11 जून शुक्रवार को होगा। वट सावित्री व्रत की पूजन सामग्री के लिए सावित्री-सत्यवान की मूर्तियां, बांस का पंखा, लाल कलावा, धूप-दीप, घी, फल-फूल, रोली, सुहाग का सामान, नैवेद्य, बरगद का फल, सिन्दूर, जल से भरा कलश को लेकर पूजन करेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोकप्रिय पोस्ट