रायगढ़ एलएसडी:-- ओडिशा ब्रांड की शराब बॉर्डर से पार कर अवैध रूप से क्षेत्र में बिक्री की सूचना पर प्रभावी कार्यवाही कराने पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा डीएसपी गरिमा द्विवेदी को निर्देशित किया गया था । डीएसपी गरिमा द्विवेदी के दिशा निर्देशन पर थाना प्रभारी सरिया निरीक्षक डी.के. मार्कण्डेय क्षेत्र में मुखबीर एवं स्टॉफ लगाकर अवैध शराब के खरीदी-बिक्री की जानकारी ले रहे थे । सरिया पुलिस को सूचना मिल रही थी कि ओडिशा बॉर्डर के पास के ग्राम अमलीपाली में रहने वाला संतोष पटेल शराब माफिया के रूप में उभर रहा है, आसपास के क्षेत्रों में उड़ीसा ब्रांड की शराब अवैध रूप से सप्लाई करता है तथा आज भी सुबह एक छोटा हाथी पिकअप वाहन में अवैध रूप से शराब चन्द्रपुर की ओर ले जाए जाने की सूचना है, सूचना पर कार्यवाही के लिये टीआई मारकंडे के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता, प्रधान आरक्षक श्रीराम साहू, आरक्षक खीरेंद्र जलतारे, मुकेश साहू, अशोक पटेल की टीम सूखापाली मार्ग बोदा तिराहा के पास कार्यवाही के लिए रवाना हुई । स्टाफ द्वारा नाकेबंदी कर छोटा वाहन हाथी का इंतजार कर रहे थे कि मुखबिर द्वारा बताए वाहन क्रमांक OD 17 Y 3903 ओडिशा की ओर से सुबह करीब 7:30 बजे तिराहा के पास पहुंची, जिसे स्टाफ ने रोका । वाहन का चालक चुलेश सिदार एवं साथ में बैठे तोरोनी सारथी बताए कि उडिसा से संतोष पटेल पिता गुरूप्रसाद पटेल उम्र 43 वर्ष निवासी अमलीपाली थाना सरिया का अंग्रेजी शराब एवं बीयर लोड कर चंद्रपुर में पुल के पास एक आदमी मिलेगा, उसके बताये जगह पर छोड कर आना बोलने से चंद्रपुर छोडने जा रहे थे । वाहन की तलाशी में मेकडावल नं 1 अंग्रेजी शराब 48 पाव, इम्प्रेरियर ब्लू रायल स्टेज की 19 अध्धी एवं 07 काटुन में 84 नग बीयर बाटल जुमला 70.365 लीटर शराब कीमती 23,670 रूपये दोनों आरोपियों से जप्त कर थाना लाया गया । गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी पर पुलिस पार्टी आरोपी संतोष पटेल के घर अमलीपाली में दबिश दिया गया। आरोपी संतोष पटेल फरार है । फरार आरोपी संतोष पटेल एवं गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना सरिया में अप.क्र. 78/2021 धारा 34(2) 59(क) आबकारी एक्ट एवं 109 IPC की कार्यवाही की गई है । गिरफ्तार दोनों आरोपी 1- चुलेश्वर सिदार पिता विमलेश्वर सिदार 19 साल निवासी रिसोडा थाना सरिया 2- तोरोनी सारथी पिता तुलसी सिदार निवासी बिरजुपाली थाना अम्बाभाना जिला बरगढ़ (ओडिशा) को रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी संतोष पटेल के मिलने के संभावित स्थानों में सरिया पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है ।
Ad
शुक्रवार, 7 मई 2021
Home
अपराध
ब्रेकिंग न्यूज:-- ओडिसा से हो रही अवैध शराब की सप्लाई पर सरिया पुलिस की सेंध….छोटा हाथी वाहन में पकड़ी गई ओडिशा ब्रांड की भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब व बीयर बॉटल दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में…..
ब्रेकिंग न्यूज:-- ओडिसा से हो रही अवैध शराब की सप्लाई पर सरिया पुलिस की सेंध….छोटा हाथी वाहन में पकड़ी गई ओडिशा ब्रांड की भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब व बीयर बॉटल दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में…..
लोकप्रिय पोस्ट
-
जशपुर/अंकिरा वन परिक्षेत्र तपकरा के ओडिशा सीमा से लगे ग्राम सागजोर में बुधवार शाम हाथी के हमले में एक वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत हो ग...
-
अंकिरा — विकासखंड फरसाबहार के पूर्वी क्षेत्र के ग्राम समडमा स्थित जामडांड का ट्रांसफार्मर खराब होते ही 20 घंटे के भीतर नया ट्रांसफार्मर लगा ...
-
अंकिरा/जशपुर क्षेत्र के लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विकासखंड फरसाबहार के दो बड़े डेमों की मरम्...
-
जशपुर/अंकिरा :- सराईटोली से स्टेट हाइवे पम्पशाला चौक तक पहुंचने का सपना अब साकार होने जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर 11...
-
अंकिरा/जशपुर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” अभियान को सफल बनाने हेतु भाजपा मंडल तपकरा की ओर से बुधवार को विश...
-
अंकिरा : तपकरा थाना क्षेत्र के ग्राम लावाकेरा में ईब नदी के नाव घाट के पास सोमवार सुबह मछली मारने गए एक युवक की आकाशीय बिजली गिरने से मौके ...
-
अंकिरा : शुक्रवार को ग्राम पंचायत अंकिरा में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन (NFSM) योजना के अंतर्गत किसानों को निःशुल्क अरहर बीज का ...
-
अंकिरा : शुक्रवार की शाम कोरंगामाल के फरसाटोली चौक के पास स्टेट हाइवे पर एक दर्दनाक हादसे ने एक युवक की ज़िंदगी छीन ली। एजरस गीचपहरी , जो ...
-
अं किरा :- शनिवार को फरसाबहार बीआरसी देवेंद्र सिंह और एबीओ रवीन्द्रनाथ साय ने क्षेत्र के शालाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों द्...
-
अंकिरा : शुक्रवार को तपकरा भाजपा मंडल के कार्यकर्ता सर्पदंश से मृत छात्र के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दि...
Author Details
https://www.lsdnews12.com/ न्यूज़ वेब पोर्टल है। जिसमें सिर्फ ख़बरों का प्रकाशन किया जाता है। छ्त्तीसगढ़ राज्य से संबंधित खबरें इस वेब पोर्टल पर मुख्यरूप से प्रकाशित होती है।