ब्रेकिंग न्यूज:-- शक्कर दी नहीं लेकिन राशनकार्ड में की इंट्री, अफसरों ने बंद कराई पीडीएस दुकान... पढ़िए पूरी खबर - LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

छिपाएंगे नही छापेंगे-आवाज से अंजाम तक

BREKING NEWS

आवश्यकता है

एलएसडी न्यूज में आपका स्वागत है, आपके आस पास के खबरों को साझा करने के लिए हमसे संपर्क करे 9111361036

Ad

Ad

शनिवार, 15 मई 2021

ब्रेकिंग न्यूज:-- शक्कर दी नहीं लेकिन राशनकार्ड में की इंट्री, अफसरों ने बंद कराई पीडीएस दुकान... पढ़िए पूरी खबर


जशपुर:-- शुक्रवार को कांसाबेल में पीडीएस दुकान से राशन लेने वाले उपभोक्ताओं ने अफसरों से शिकायत की, बताया कि पीडीएस संचालक द्वारा चावल की कटौती की जा रही है। सूचना पर तहसीलदार और फूड इंस्पेक्टर दोनों पीडीएस दुकान पहुंचे।
कांसाबेल तहसीलदार उमा राज ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर जब वे मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने बताया कि फरवरी की शक्कर उन्हें अबतक नहीं दी गई है लेकिन राशनकार्ड में इंट्री कर दी गई है। पीडीएस संचालन की जिम्मेदारी समूह के महिलाओं को दी गई है लेकिन जब वह मौके पर पहुंची तो समूह की अध्यक्ष और अध्यक्ष के घर के लोग राशन बांट रहे थे। राशन बांटे जाने के दौरान टेबलेट का इस्तेमाल नही किया जा रहा था और राशन भी कम दिये जा रहे थे। पीडीएस दुकान की जांच की जा रही है और जांच होने तक पीडीएस दुकान को लॉक कर दिया गया है।

लोकप्रिय पोस्ट