ब्रेकिंग न्यूज:--- दहेज़ के लिए रिश्ता टूटते देखा होगा, क्या ऐसा भी होता है, जहां दुल्हन के जेवर न लाने से शादी टूट गई... पढ़िए पूरी वारदात - LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

LSDNEWS: आवाज से अंजाम तक

छिपाएंगे नही छापेंगे-आवाज से अंजाम तक

BREKING NEWS

आवश्यकता है

एलएसडी न्यूज में आपका स्वागत है, आपके आस पास के खबरों को साझा करने के लिए हमसे संपर्क करे 9926067366, 9399089869,

Ad

Ad

शनिवार, 1 मई 2021

ब्रेकिंग न्यूज:--- दहेज़ के लिए रिश्ता टूटते देखा होगा, क्या ऐसा भी होता है, जहां दुल्हन के जेवर न लाने से शादी टूट गई... पढ़िए पूरी वारदात

 


डेक्स रिपोर्ट :- कोरोना के इस महामारी में जहां घर से निकलना मुस्किल हो रहा है वहां शादी जैसे पवित्र बंधन से लोग एक दुसरे से  जुड़ रहे है, लेकिन  प्रतापगढ़ के पट्टी थाना क्षेत्र के दुकरा में सुल्तानपुर से आई बारात में दुल्हन के लिए जेवर न लाने पर बात बिगड़ गई। दुल्हन ने खुद आगे बढ़कर शादी से इनकार कर दिया। पट्टी थाने में दोनों पक्ष में पंचायत के बाद वर पक्ष को खानपान में हुए खर्च की भरपाई करनी पड़ी। बारात सुल्तानपुर के मीरपुर क्षेत्र के प्रतापपुर से आई थी। बाराती भोजन कर चुके थे। शादी के लिए चढ़ावा दुल्हन के घर भेजा गया। उसमें सिर्फ एक जेवर देख दुल्हन पक्ष के लोग भड़क गए। इस पर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। बात बढ़ी तो दुल्हन ने खुद आगे बढ़कर शादी से इनकार कर दिया। ऐसे में बारात बिना शादी के ही लौट गई। गुरुवार को दोनों पक्ष में पट्टी थाने में पंचायत हुई। इसमें लड़की पक्ष ने खानपान पर 1.40 लाख रुपये खर्च होने की बात कही। इसमें लड़का पक्ष की ओर से आधा खर्च वहन करने की बात तय हुई। लड़का पक्ष के लोगों ने 60 हजार रुपये दिया। 10 हजार बाद में देने की बात कह कर चले गए। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि वह चुनाव ड्यूटी में बाहर थे। थाने पर लोग आए थे, लेकिन क्या निर्णय हुआ इसकी जानकारी नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोकप्रिय पोस्ट